BHU Recruitment: जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर भर्ती निकली,आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल। जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और अप्लाई करने का तरीका

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने ग्रुप C के तहत जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 17 अप्रैल 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशन: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने ग्रुप C के तहत जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 17 अप्रैल 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 80, ईडब्ल्यूएस के लिए 20, एससी के लिए 28, एसटी के लिए 13, ओबीसी के लिए 50 और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 8 पद शामिल हैं।

शैक्षिक योग्यता और पात्रता मानदंड

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सेकेंड क्लास ग्रेजुएट होना आवश्यक है। साथ ही, उनके पास कम से कम 6 महीने का कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (ऑफिस ऑटोमेशन, बुक कीपिंग और वर्ड प्रोसेसिंग में) होना चाहिए या फिर एआईसीटीई (AICTE) द्वारा मान्यता प्राप्त कंप्यूटर डिप्लोमा (सेकेंड क्लास) होना अनिवार्य हैं।

आयु सीमा

BHU Recruitment: जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल

सामान्य वर्ग: 18 से 30 वर्ष
ओबीसी वर्ग: 18 से 33 वर्ष
एससी/एसटी वर्ग: 18 से 35 वर्ष
आयु की गणना 17 अप्रैल 2025 से की जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा।
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और अन्य प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी BHU की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

BHU Recruitment: जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल

आवेदन शुरू: 18 मार्च 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अप्रैल 2025

जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी समय सीमा से पहले आवेदन करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

Leave a comment