Bigg Boss 18 Elimination: मिड वीक एविक्शन से बदलेंगे समीकरण, फिनाले की रेस से कौन होगा बाहर?

बिग बॉस 18 में मिड वीक एविक्शन की तैयारी, रजत दलाल, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन पर एलिमिनेशन की तलवार। जानें कौन होगा बाहर और शो का समीकरण क्या बदलने वाला है।

Bigg Boss 18: ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंचा बिग बॉस 18 बिग बॉस सीजन 18 अपने अंतिम चरण में है, और घर में अब सिर्फ 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। हर प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले में जगह बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। लेकिन इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क तीन प्रतियोगियों के लिए मुसीबत बन गया है। चाहत पांडे, रजत दलाल और श्रुतिका अर्जुन पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही हैं।

मिड वीक एविक्शन कौन होगा बाहर? 

Bigg Boss 18 Elimination: मिड वीक एविक्शन से बदलेंगे समीकरण, फिनाले की रेस से कौन होगा बाहर?

बिग बॉस के घर में इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन का ड्रामा देखने को मिलेगा। नॉमिनेशन टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को टाइम काउंटिंग का ध्यान रखना था, लेकिन चाहत, रजत और श्रुतिका ने इस नियम का उल्लंघन किया। इसके चलते तीनों को नॉमिनेशन का सामना करना पड़ रहा है। अब इन तीनों में से एक प्रतिभागी का सफर ग्रैंड फिनाले से पहले ही खत्म हो सकता हैं।

रजत दलाल पर मंडरा रहा खतरा? 

सूत्रों की मानें तो मिड वीक एविक्शन में रजत दलाल का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रजत ने शो में धीरे-धीरे अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ाई है और फैंस के बीच एक मजबूत छवि बनाई है। अगर वह एलिमिनेट होते हैं, तो यह दर्शकों और उनके प्रशंसकों के लिए बड़ा झटका होगा।

डबल एविक्शन का नया मोड़ 

Bigg Boss 18 Elimination: मिड वीक एविक्शन से बदलेंगे समीकरण, फिनाले की रेस से कौन होगा बाहर?

बिग बॉस के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट के अनुसार, इस हफ्ते डबल एविक्शन हो सकता है। मिड वीक में पहला एविक्शन और वीकेंड का वार में दूसरा। यह ट्विस्ट घरवालों के लिए तनाव और अनिश्चितता का माहौल पैदा कर सकता हैं।

रजत को मिल रहा बाहरी समर्थन

 बाहर से रजत को एल्विश यादव और कई पूर्व कंटेस्टेंट्स का समर्थन मिल रहा है। उनकी बढ़ती फैन फॉलोइंग और बेहतरीन गेम प्लान ने उन्हें एक मजबूत दावेदार बना दिया है। फैंस न केवल उन्हें टॉप 5 में देखना चाहते हैं, बल्कि उन्हें इस सीजन का विजेता भी मान रहे हैं।

चाहत पांडे और रजत की जोड़ी पर संकट 

घर के भीतर रजत दलाल और चाहत पांडे की दोस्ती चर्चा में रही है। लेकिन अब दोनों का नॉमिनेशन में होना, इस जोड़ी पर सवाल खड़े कर रहा है। क्या यह दोस्ती उन्हें एविक्शन से बचा पाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

फिनाले के करीब

Bigg Boss 18 Elimination: मिड वीक एविक्शन से बदलेंगे समीकरण, फिनाले की रेस से कौन होगा बाहर?

हर कदम अहम फिनाले के इतने करीब पहुंचकर घर से बाहर होना किसी भी प्रतिभागी के लिए एक बड़ा झटका होगा। हर कंटेस्टेंट की नजर अब केवल ट्रॉफी पर हैं।

क्या बदलेगा शो का समीकरण? मिड वीक एविक्शन बिग बॉस 18 के समीकरण को पूरी तरह बदल सकता है। दिग्विजय सिंह राठी के बाद, अगर रजत दलाल बाहर होते हैं, तो घर के बाकी सदस्य और फैंस दोनों के लिए यह एक बड़ा झटका होगा।

ग्रैंड फिनाले की ओर कौन बढ़ेगा?

 अब देखना यह है कि मिड वीक एविक्शन के बाद कौन-कौन ग्रैंड फिनाले की ओर कदम बढ़ाएगा और कौन होगा शो से बाहर। सभी की नजरें मिड वीक के नतीजों पर टिकी हैं। बिग बॉस 18 का फिनाले और उससे पहले की यह जंग, हर मोड़ पर नए ट्विस्ट लेकर आएगी।

Leave a comment