Bigg Boss 18: नॉमिनेशन टास्क में राजत दलाल की बड़ी चूक, जिसको किया सेफ, वही हुआ नॉमिनेट

बिग बॉस 18 के नॉमिनेशन टास्क में रजत दलाल की बड़ी गलती के कारण दिग्विजय राठी नॉमिनेट हो गए। इस हफ्ते 7 कंटेस्टेंट्स बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

बिग बॉस 18 में हाल ही में एक नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें टाइम गॉड रजत दली से एक बड़ी गलती हो गई। जिस प्रतियोगी को वह सुरक्षित रखना चाहते थे, वह खुद ही नॉमिनेट हो गया।

बिग बॉस 18 दिन प्रतिदिन का माहौल और भी दिलचस्प होता जा रहा है। कुछ प्रतिभागी भेड़चाल में शामिल होकर अपने आप को नॉमिनेशन से सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि अन्य प्रतिभागी अकेले अपने दम पर गेम खेलने का दावा कर रहे हैं। इसके साथ ही, एक-दूसरे को नॉमिनेट करने में भी कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इस दौरान घर में हुआ नॉमिनेशन टास्क काफी रोमांचक रहा। दरअसल, रजत दलाल, जो इस समय घर के टाइम गॉड बने हुए हैं, उन्होंने टास्क के दौरान एक बड़ी गलती कर दी। जिस दिग्विजय सिंह राठी को उन्होंने पिछले नॉमिनेशन में जोखिम लेकर सुरक्षित किया था, इस हफ्ते वह उन्हें नहीं बचा पाए।

नॉमिनेशन टास्क में घरवालों ने अपने दिल की भड़ास निकाली

Bigg Boss 18: नॉमिनेशन टास्क में राजत दलाल की बड़ी चूक, जिसको किया सेफ, वही हुआ नॉमिनेट

बीते एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क का आयोजन किया गया, जहाँ घरवालों ने एक-दूसरे को नॉमिनेट करते समय अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया। इस टास्क की पूरी जिम्मेदारी घर के टाइम गॉड रजत दलाल को सौंपी गई। उन्हें यह विशेष अधिकार दिया गया कि वह तय करें कि कौन सा सदस्य किसे नॉमिनेट करेगा। किस प्रतियोगी को कितनी बार नॉमिनेट करने का मौका मिलेगा, यह पूरी तरह से रजत के हाथ में था।

टास्क के दौरान घर में खाने के 5 आइटम आए। रजत ने अपने-अपने अनुसार घरवालों से उन आइटम्स को खाना शुरू किया। जब विवियन डीसेना का नंबर आया, तो रजत ने उनके हाथ से एक भी खाने का आइटम नहीं लिया। इसके साथ ही, उन्होंने उनसे नॉमिनेशन का अधिकार भी छीन लिया। रजत ने कशिश को 3 नॉमिनेशन अधिकार दिए, जबकि चुम दरांग को 2 अधिकार दिए। इस प्रकार, उन्होंने अन्य प्रतियोगियों को भी अपने-अपने अनुसार नॉमिनेट करने के अधिकार दिए।

रजत दलाल से टास्क में हुई बड़ी गलती

टास्क के दौरान टाइम गॉड रजत दलाल से एक महत्वपूर्ण गलती हो गई। जब अविनाश मिश्रा का नंबर आया, तो रजत ने उनके हाथ से पांच खाने के आइटम ले लिए। इसके परिणामस्वरूप, अविनाश को नॉमिनेट करने के लिए 5 नॉमिनेशन राइट्स मिल गए। अविनाश ने इस मौके का फायदा उठाते हुए दिग्विजय सिंह राठी को नॉमिनेट कर दिया। इसके अलावा, एलिस कौशिक, शिल्पा शिरोडकर और तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी दिग्विजय को नॉमिनेट किया। इस प्रकार, रजत दलाल की गणना गलत साबित हुई और दिग्विजय इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए।

कुल 7 कंटेस्टेंट्स बेघर होने के लिए हुए नॉमिनेट

Bigg Boss 18: नॉमिनेशन टास्क में राजत दलाल की बड़ी चूक, जिसको किया सेफ, वही हुआ नॉमिनेट

नॉमिनेशन टास्क के दौरान रजत दलाल की गणना को लेकर खुद बिग बॉस ने उनका मजाक उड़ाया। इस प्रकार, घर से बेघर होने के लिए जिन 7 लोगों को नामित किया गया है, उनमें दिग्विजय राठी, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, कशिश कपूर, करणवीर मेहरा, एलिस कौशिक और चाहत पांडे शामिल हैं।

Leave a comment