Bigg Boss 18: Salman Khan ने पहली बार धमकियों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इस वक्त अपने जीवन में जो कुछ भी झेल रहा हूं...

Bigg Boss 18: Salman Khan ने पहली बार धमकियों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इस वक्तअपने जीवन में जो कुछ भी झेल रहा हूं........ Bigg Bos8: Salman Khan ने पहली बार ध
Bigg Boss 18: Salman Khan ने पहली बार धमकियों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इस वक्त अपने जीवन में जो कुछ भी झेल रहा हूं...

सलमान खान इन दिनों गैंगस्टार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिल रही जानलेवा धमकियों के कारण लगातार चर्चा में हैं। दूसरी ओर, उनके करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी के मर्डर की खबर ने उन्हें गहरा दुखी किया है। इस जीवन में हुई इस उथल-पुथल पर सलमान खान ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कहा है।

Bigg Boss: हिंदी सिनेमा के सुलतान और दबंग खान के रूप में सलमान खान (Salman Khan) को पहचाना जाता है। लेकिन इस समय उनके जीवन पर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का संकट मंडरा रहा है। जेल में बंद इस गैंगस्टर से सलमान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, और उनके करीबी दोस्त तथा राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या ने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है।

इस मामले में अब सलमान खान ने सार्वजनिक रूप से अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वह इस कठिन दौर का सामना कैसे कर रहे हैं। भाईजान ने बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के मंच पर खुलकर अपनी बातें साझा की हैं।

विवादों पर सलमान खान का बयान

Bigg Boss 18: Salman Khan ने पहली बार धमकियों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इस वक्त अपने जीवन में जो कुछ भी झेल रहा हूं...

बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है, और सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक पोस्ट में सलमान खान के साथ उनकी करीबी रिश्ते को हत्या का कारण बताया गया। इस घटना के बाद से सलमान की सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस सब पर सलमान खान ने बिग बॉस 18 के वीकेंड के वार में अपनी पहली प्रतिक्रिया दी।

कहा- यार, खुदा की कसम, इस वक्त में मैं अपने जीवन में जो कुछ भी झेल रहा हूं, वो सिर्फ मैं ही जानता हूं। अब मुझे इसे संभालना है। यह मेरी प्रतिबद्धता है, जिसके चलते आज मैं यहाँ खड़ा हूं। यही मेरा काम है, और यही मेरी सबसे बड़ी वजह है।

वीडियो हुआ वायरल

इस प्रकार सलमान ने अपने जीवन में आई उथल-पुथल पर अपनी राय पेश की है। जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले मुंबई पुलिस को व्हॉट्सऐप पर सलमान खान के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी का संदेश प्राप्त हुआ था। इसके चलते सलमान के प्रशंसकों की चिंता और भी बढ़ गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिग बॉस 18 के इस वीकेंड के वार एपिसोड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान की आने वाली फ़िल्में

Bigg Boss 18: Salman Khan ने पहली बार धमकियों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इस वक्त अपने जीवन में जो कुछ भी झेल रहा हूं...

सलमान खान की आने वाली फिल्मों पर जाएं, तो सबसे पहले नाम आता है 'सिकंदर' का। इस फिल्म का निर्देशन एआर मुर्गदास कर रहे हैं और इसे साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, और इस बार रश्मिका मंदाना सलमान के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करती नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो कि उनके फैंस के लिए एक बड़ा ट्रीट होगा।

Leave a comment