टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। सलमान खान की मेजबानी वाला यह शो 6 सितंबर, रविवार को ग्रैंड प्रीमियर के साथ शुरू होगा।
Bigg Boss 20: टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के नए घर की पहली झलक सामने आ गई है। सलमान खान की मेजबानी में शो का नया सीजन 6 सितंबर को ग्रैंड प्रीमियर के साथ शुरू होने जा रहा है। इस बार शो की थीम ‘वरदान’ रखी गई है और इसी के अनुरूप घर को भी पहले के सीजनों से काफी अलग और आकर्षक तरीके से डिजाइन किया गया है।
सबसे ज्यादा चर्चा घर के अनोखे डिजाइन, रहस्यमयी कमरों और अलग-अलग थीम वाले हिस्सों की हो रही है। बताया जा रहा है कि लगभग 10,000 वर्ग फीट में तैयार किए गए इस घर में कुल 104 कैमरे लगाए गए हैं। यानी घर के लगभग हर कोने पर कंटेस्टेंट्स की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
19 साल बाद बदला घर का डिजाइनर
‘बिग बॉस’ के घर की डिजाइनिंग लंबे समय से डिजाइनर ओमंग कुमार से जुड़ी रही है। करीब 19 साल तक घर को डिजाइन करने के बाद इस बार यह जिम्मेदारी वर्षा जैन ने संभाली है। वर्षा जैन इससे पहले साउथ इंडियन भाषाओं में प्रसारित होने वाले ‘बिग बॉस’ के कुछ सीजनों के घर डिजाइन कर चुकी हैं। उन्होंने ‘इंडिया के टॉप 1 परसेंट’ जैसे टीवी प्रोजेक्ट के सेट पर भी काम किया है।
हिंदी ‘बिग बॉस’ के घर को डिजाइन करना उनके लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इस बार डिजाइन में मिनिमल लुक के साथ जानवरों और अलग-अलग जीवों से जुड़े कई अनोखे एलिमेंट्स को शामिल किया गया है।
Garden Area में Shark Pool और Gorilla का डिजाइन
‘बिग बॉस 20’ के घर का गार्डन एरिया सबसे ज्यादा आकर्षण खींचने वाले हिस्सों में से एक है। यहां Shark Theme पर आधारित स्विमिंग पूल तैयार किया गया है। पूल के आसपास भी कई ऐसे डिजाइन एलिमेंट्स लगाए गए हैं, जो घर को सामान्य रियलिटी शो सेट से अलग बनाते हैं। गार्डन में एक बड़े गोरिल्ला की आकृति भी दिखाई देती है, जिसे बाथरूम के प्रवेश द्वार के ऊपर लगाया गया है।
इसके अलावा पेड़ के चारों ओर सांप का डिजाइन बनाया गया है, जिसे बैठने की जगह के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। गार्डन में रिंगमास्टर की एक मूर्ति भी मौजूद है। कंटेस्टेंट्स को लिविंग एरिया की तरफ जाने के लिए इसी मूर्ति के पैरों के बीच से होकर गुजरना होगा।
Living Room में ड्रामा के लिए खास इंतजाम
बिग बॉस के घर में लिविंग रूम हमेशा से कंटेस्टेंट्स के बीच बातचीत, बहस और रणनीति का केंद्र रहा है। इस बार भी इसे काफी दिलचस्प तरीके से तैयार किया गया है। लिविंग एरिया में सामान्य सोफे के अलावा 12 लोगों के बैठने वाला बड़ा डाइनिंग टेबल रखा गया है। इसके पीछे पैराशूट जैसा डिजाइन बनाया गया है, जिसका इस्तेमाल बैठने के लिए भी किया जा सकता है।
वहीं गुलाबी रंग की बड़ी चाय की केतली भी देखने को मिलती है। इसमें गर्म चॉकलेट जैसी थीम दिखाई गई है और पूरे सेटअप को सिंहासन जैसा लुक देने की कोशिश की गई है। टीवी के ऊपर लगाए गए संदेश घर के माहौल को भावनात्मक स्पर्श देते हैं।
Room No. 20 में क्या छिपा है?
इस सीजन में Room No. 20 को एक खास ट्विस्ट के तौर पर शामिल किया गया है। यह पिछले सीजन में नजर आए असेंबली रूम की जगह लेगा। फिलहाल इस कमरे के अंदर क्या है, इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि मेकर्स इस कमरे का राज शो शुरू होने के कुछ सप्ताह बाद खोल सकते हैं। ऐसे में यह कमरा आने वाले एपिसोड्स में गेम को नया मोड़ दे सकता है।
![]()
Room 2X के दो दरवाजों के पीछे क्या है?
घर में Room 2X भी रहस्य का बड़ा केंद्र बना हुआ है। इस कमरे में दो अलग-अलग आकार के दरवाजे हैं। एक दरवाजा सामान्य आकार का है, जबकि दूसरा अपेक्षाकृत छोटा है। इन दरवाजों के पीछे क्या है, इसकी जानकारी फिलहाल छिपाकर रखी गई है। उम्मीद है कि ग्रैंड प्रीमियर के दौरान इस रहस्य से पर्दा उठेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Room 2X का संबंध शो के ‘जीवनदान’ गेम एलिमेंट से हो सकता है। इसमें प्रतियोगियों को दबाव वाली परिस्थितियों में चुनौती दी जा सकती है। किसी कंटेस्टेंट से महत्वपूर्ण स्वीकारोक्ति करवाने या सच सामने लाने के बदले उसे गेम में अतिरिक्त लाइफलाइन मिलने की संभावना बताई जा रही है।
Food Truck थीम वाला Kitchen
‘बिग बॉस 20’ का किचन भी इस बार खास अंदाज में तैयार किया गया है। इसे Food Truck Theme दी गई है। किचन टेबल के नीचे पहियों का डिजाइन लगाया गया है और ऊपर ‘BB Food Truck’ लिखा हुआ नजर आता है। यह थीम घर के बाकी हिस्सों से अलग होने के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के लिए एक नया विजुअल एक्सपीरियंस देने वाली है।
Bedroom में 17 कंटेस्टेंट्स के लिए जगह
बेडरूम को घर के दूसरे हिस्सों की तुलना में आरामदायक माहौल देने की कोशिश की गई है। यहां 17 कंटेस्टेंट्स के लिए बेड लगाए गए हैं। बीच में सोफा रखा गया है, जिसके ऊपर बिच्छू और गिरगिट जैसे डिजाइन दिखाई देते हैं। दीवारों से मशरूम जैसी आकृतियां भी बाहर निकलती नजर आती हैं। दूसरी ओर, बाथरूम का डिजाइन अपेक्षाकृत साधारण रखा गया है, जहां गुलाबी खरगोश, सोफा और ऊपर लटके चिंपैंजी जैसे एलिमेंट्स दिखाई देते हैं।
‘बिग बॉस 20’ के घर की डिजाइन से साफ है कि मेकर्स इस बार सिर्फ सजावट ही नहीं, बल्कि घर के अलग-अलग हिस्सों को गेम का हिस्सा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। Room No. 20 और Room 2X जैसे रहस्यमयी स्पेस आने वाले दिनों में कंटेस्टेंट्स की रणनीति और रिश्तों पर असर डाल सकते हैं।










