Bihar DElEd Exam 2025: डेढ़ घंटे पहले एंट्री करना अनिवार्य, जानें जरूरी अपडेट

Bihar D.El.Ed Exam 2025 26 अगस्त से 27 सितंबर तक। परीक्षा में 1.5 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य, जूता पहनना मना, एडमिट कार्ड और ID साथ लाएं।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने D.El.Ed 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने से डेढ़ घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा और जूता पहनकर आने पर मनाही है। परीक्षा 26 अगस्त से 27 सितंबर, 2025 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों में दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

Bihar D.El.Ed Exam 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। वहीं, उम्मीदवारों को परीक्षा वाले दिन जूता पहनकर आने से मना किया गया है।

एडमिट कार्ड जारी

Bihar DElEd Exam 2025: डेढ़ घंटे पहले एंट्री करना अनिवार्य, जानें जरूरी अपडेट

BSEB ने 21 अगस्त को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने D.El.Ed परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र जाने से पहले सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

परीक्षा की तारीख और शिफ्ट

बिहार DElEd परीक्षा 26 अगस्त से 27 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में दो चरणों में आयोजित होगी:

पहला चरण: 26 अगस्त से 13 सितंबर तक, 19 परीक्षा केंद्रों पर

  • पहली शिफ्ट: 9:00 बजे से 11:30 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: 2:00 बजे से 4:30 बजे तक

दूसरा चरण: 14 सितंबर से 27 सितंबर तक, 18 परीक्षा केंद्रों पर

  • पहली शिफ्ट: 12:00 बजे से 2:30 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: 4:30 बजे से 7:00 बजे तक

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय पर पहुंचकर बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करें।

परीक्षा में शामिल होने के जरूरी निर्देश

  • परीक्षा वाले दिन जूता पहनकर प्रवेश मना है, उम्मीदवार चप्पल पहनकर आएं।
  • हाथ में मेहंदी या नेल पॉलिश आदि लगाने की अनुमति नहीं है।
  • उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर रंगीन फोटो अटैच करके लाना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के समय जो फोटो जमा की गई थी, वही एडमिट कार्ड में होनी चाहिए।
  • एडमिट कार्ड के साथ-साथ आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य दस्तावेज लेकर आना जरूरी है।
  • प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले बंद कर दिए जाएंगे।

Leave a comment