Bihar Weather News Today: बिहार में मौसम लेगा करवट, विभाग ने किया अलर्ट जारी; लोगों को किया सावधान

बिहार लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

बिहार में इन दिनों लोगो को भीषण लू का सामना करना पद रहा है. इसी बीच रहत की खबर देते हुए मौसम विभाग ने 4 मई से बिहार के 12 जिलों में बारिश का अनुमान जारी किया हैं।

Bihar Weather News Today: बिहार में मौसम लेगा करवट, विभाग ने किया अलर्ट जारी; लोगों को किया सावधान

पटना: बिहार में मौसम के करवट लेने से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने बताया कि 4 जून से बिहार के 12 जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। तथा अन्य 17 जिलों में भीषण लू का भी अलर्ट जारी किया गया है। पूर्णिया, शेखपुरा और भागलपुर जिलों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ने का रेड अलर्ट जारी किया गया हैं।

मौसम विभाग के अधिकारी ने लोगों को भीषण गर्मी से बचने के लिए उचित साधन अपनाने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिक एस कुमार पटेल के अनुसार प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ज्यादा रहने क कारण गर्मी का तेज बना हुआ है। दिन-रात पछुआ पवन चलने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

12 जिलों में बरसात की संभावना

Bihar Weather News Today: बिहार में मौसम लेगा करवट, विभाग ने किया अलर्ट जारी; लोगों को किया सावधान

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में तीन मई की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने की पूरी संभावना है। जिसके असर से 4 मई से लेकर 6 मई के दौरान उत्तर पूर्व बिहार के अररिया, सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार जिलें के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ धीमी-धीमी बारिश होने की संभावना हैं।

बताया कि पांच और छह मई को दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर व खगड़िया में नाममात्र की बरसात होने के आसार जताए गए हैं। इनके प्रभाव से पटना सहित दक्षिणी भागों के जिलों में मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिलेगा तथा तापमान में भी कुछ गिरावट देखने को मिल सकती हैं।

17 जिलों में भीषण लू के आसार

Bihar Weather News Today: बिहार में मौसम लेगा करवट, विभाग ने किया अलर्ट जारी; लोगों को किया सावधान

मौसम विभाग ने वैशाली, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सुपौल, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई एवं बांका जिले में भयंकर लू चलने की संभावना व्यक्त की और लोगों को  चेतावनी भी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना सहित 17 शहरों में हीट वेव का प्रभाव देखने को मिल सकता है। जबकि प्रदेश के किशनगंज और गया में दिन और रात काफी ज्यादा गर्म रहने की संभावना भी व्यक्त की हैं।

Leave a comment