Muzaffarpur Crime News: आरोपियों ने दिन-दहाड़े युवक पर चलाई गोली, मौके पर हुई मौत, इलाके में फैली दहशत

बिहार हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़ , इंडिया हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, रोहतक हिंदी न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़

मुजफ्फरपुर के मीनापुर क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक सरेआम गोलियां चला दी। इस घटना को अंजाम देकर आरोपित घटना स्थल से रफूचक्कर हो गए तथा पुरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Muzaffarpur Crime News: आरोपियों ने दिन-दहाड़े युवक पर चलाई गोली, मौके पर हुई मौत, इलाके में फैली दहशत

मीनापुर: बिहार क मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर क्षेत्र में दिन-दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आपराधिक व्यक्ति घटना को अंजाम देने के बाद घटना स्थल से फरार हो गए। इस घटना को देखने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल छा गया। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान खेमाईपट्टी के रहने वाले अजय कुमार सैनी (39 वर्ष) के रूप में की है।

पुलिस ने तहकीकात के बाद Subkuz.com को बताया कि घटना मीनापुर क्षेत्र के अली नेउरा पंचायत समिति के हनुमान चौक के पास हुई है। बुधवार (१ मई) दोपहर लगभग 12:25 बजे इक बाइक पर सवार अपराधियो ने दिनदहाड़े राह चलते युवक को गोलियों से भून कर मार डाला। बताया गया कि मृतक रंगीला अपने तीन दोस्तों के साथ चौक पर बैठकर गप्पे लड़ा रहा था। उसी दौरान नेउरा की ओर से ब्लैक पल्सर बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने अजय पर दड़ादड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद वहां चौक पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे।

युवक के सिर और पीठ पर लगी गोलियां

Muzaffarpur Crime News: आरोपियों ने दिन-दहाड़े युवक पर चलाई गोली, मौके पर हुई मौत, इलाके में फैली दहशत

पुलिस ने अस्पताल से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर बताया कि अजय कुमार को दो गोली सिर पर और तीन गोली पीठ पर लगी थी। घटना स्थल से 50 मीटर की दूरी पर काम कर रहे राजमिस्त्री शिवचंद्र कुमार प्रसाद ने मीडिया को बताया कि काम के दौरान गोली की दड़ादड़ आवाज सुनने के बाद घटना स्थल की ओर दौड कर गए और देखा कि अजय कुमार खून से लथपथ अवस्था में जमीन पर गिरे पड़े थे और अपराधी वहां से रफूचक्कर हो गए। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से एसकेएमसीएच भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अजय को मृत करार दे दिया।

सड़क पर लग गया जाम

Muzaffarpur Crime News: आरोपियों ने दिन-दहाड़े युवक पर चलाई गोली, मौके पर हुई मौत, इलाके में फैली दहशत

अधिकारी ने बताया कि वारदात के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष नवल किशोर ने लोगो को शांत किया और जाम को सुचारु रूप से चालू करवाया। डीएसपी (डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) पूर्वी शहरियार अख्तर खान और मीनापुर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता बड़ी संख्या मे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात सुरु कर दी। डीएसपी ने बताया कि घटना का मुख्य कारण दो गुटों की आपसी रंजिस को लेकर हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज करके तहकीकात शुरू कर दी हैं।

Leave a comment