Bollywood News: 'वेलकम टू द जंगल' के सेट से लीक हुई तस्वीरें, Welcome 3 में सुनील शेट्टी के साथ अक्षय कुमार और अन्य स्टार्स भी आये नजर

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, बॉलीवुड हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 26 जून हिंदी न्यूज़, 'वेलकम टू द जंगल' के सेट से लीक हुई तस्वीरें, अक्षय कुमार

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इस साल 'बड़े मियां छोटे मियां' के बाद अब पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘Welcome 3’ के पार्ट में नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म में 25 से ज्यादा स्टार्स के शामिल होने की चर्चा है।

Welcome 3 Shooting: एक्शन के साथ ही कॉमेडी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्मों को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिलता है। फ़िलहाल, उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'वेलकम टू द जंगल' है, जिसकी Shooting शुरू हो चुकी है। 'वेलकम' फ्रेंचाइजी के पार्ट 3 की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में एक बार फिर से स्टार्स की कॉमेडी के सतह ढेर सारा एक्शन भी देखने को मिलेगा।

बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी मूवी

Bollywood News: 'वेलकम टू द जंगल' के सेट से लीक हुई तस्वीरें, Welcome 3 में सुनील शेट्टी के साथ अक्षय कुमार और अन्य स्टार्स भी आये नजर

subkuz.com को मिले सूत्रों के मुताबिक, 'Welcome' बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी Movie है। बता दें कि इससे पहले इनके दो पार्ट्स अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बने थे। जबकि, तीसरे पार्ट को अहमद खान के निर्देशन में रिलीज किया जाएगा। ‘Welcome 3’ की स्टार कास्ट काफी बड़ी बताई जा रही है। इस फिल्म में 5-6 नहीं, बल्कि तकरीबन 30 स्टार्स शामिल होंगे। जिसकी जानकारी इस मूवी की शूटिंग सेट से एक तस्वीर वायरल होने पर हुई है।

शूटिंग के दौरान तस्वीर हुई वायरल

Bollywood News: 'वेलकम टू द जंगल' के सेट से लीक हुई तस्वीरें, Welcome 3 में सुनील शेट्टी के साथ अक्षय कुमार और अन्य स्टार्स भी आये नजर

मिली जानकारी के अनुसार इस मूवी के सेट से जो फोटो सामने आई है, उसमें आर्मी के रोल में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty), दलेर मेहंदी और अरशद वारसी नजर आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर में एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) भी नजर आई हैं। बता दें कि तस्वीर को देख कर प्लॉट का पता नहीं लगाया जा सकता, लेकिन इसे देखने के बाद बताया जा रहा है कि इसका यह सीन जंगल के आसपास से शूट किया गया हो।

'Welcome 3' की Star कास्ट

Bollywood News: 'वेलकम टू द जंगल' के सेट से लीक हुई तस्वीरें, Welcome 3 में सुनील शेट्टी के साथ अक्षय कुमार और अन्य स्टार्स भी आये नजर

शूटिंग के दौरान इस फिल्म के बारे में खबर आई कि कुछ दिन पहले संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने इस आइकॉनिक कॉमेडी मूवी को छोड़ने का फैसला किया था। अभी वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन इस खबर के साथ ही सनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ के स्टार कास्ट को ज्वाइन करने की खबर सामने आई थी। 'वेलकम 3' के एक्टर्स की बात करें, तो इसमें आफताब शिवदासानी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयष तलपड़े, रवीना टंडन और जैकलीन फर्नांडिस शामिल हैं।

Leave a comment