Jharkhand: विधानसभा चुनाव को लेकर लालू की आरजेडी का प्लान सेट, इन सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार, कांग्रेस और JMM की बढ़ेंगी मुश्किलें

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, झारखंड हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 26 जून हिंदी न्यूज़, लालू की आरजेडी विधानसभा चुनाव में प्लान सेट, झारखंड न्यूज़

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन में शामिल RJD ने सीटों का समीकरण भी सेट कर लिया है। लालू यादव की RJD झारखंड की 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Jharkhand Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के खत्म होते ही झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो गई है। इस बीच इंडी गठबंधन में शामिल RJD ने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने के लिए सीटों का समीकरण भी सेट कर लिया है।

इनमें झारखंड की 22 विधानसभा सीटों पर RJD चुनाव लड़ेगा। जिसमें पलामू प्रमंडल और चतरा जिले की सभी विधानसभा सीटें शामिल की जाएंगी।

RJD की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित

Jharkhand: विधानसभा चुनाव को लेकर लालू की आरजेडी का प्लान सेट, इन सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार, कांग्रेस और JMM की बढ़ेंगी मुश्किलें

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, राजद (RJD) की समीक्षा के लिए मंगलवार को स्थानीय चंद्रारेसिडेंसी होटल में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राजद के प्रदेशाध्यक्ष सह हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में राजद (RJD) राज्य के गोड्डा, कोडरमा आदि से भी प्रत्याशी देगा।

इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट तैयार कर ली गई हैं। अब तैयार की गई रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को भेजी जाएगी। जहां उनका अंतिम फैसला पार्टी का नेतृत्व करेगा।

लोकसभा चुनाव में रहा बेहतर प्रदर्शन: RJD

बैठक के दौरान लालू यादव ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र में RJD के उम्मीदवार की हुई हार की समीक्षा में कई बातें सामने आई है। इस वजह से कार्यकर्ताओं में हार का सदमा होना स्वभाविक है। कहा कि इन्हीं कार्यकर्ताओं के सहयोग से तो राजद ने इस बार के चुनाव में काफी बेहतर प्रदर्शन किया। चुनाव में इसकी हार के और भी कारण हो सकते हैं।

Jharkhand: विधानसभा चुनाव को लेकर लालू की आरजेडी का प्लान सेट, इन सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार, कांग्रेस और JMM की बढ़ेंगी मुश्किलें

लालू यादव ने की कार्यकर्त्ताओं की सराहना

बताया गया कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन दलों के लोगों ने जितना साथ दिया हम उनकी सराहना करते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति पर्त्य में चल रही कुछ कमी को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।

आयोजित बैठक में राजद (RJD) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गौतम सागरण राणा, रामदेव यादव, RJD के जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा, सैयद समी अहमद, एसएम शाहनवाज, ममता भुइयां, धनंजय पासवान, विजय राम, रामनाथ चंद्रवंशी आदि शामिल थे।

Leave a comment