BRICS देशों के वित्तीय सहयोग और डिजिटल पेमेंट सिस्टम को लेकर नई पहल शुरू होने जा रही है। भारत इस पहल का नेतृत्व कर रहा है और इसके माध्यम से डॉलर-आधारित SWIFT सिस्टम पर निर्भरता कम की जा सकेगी।
BRICS: भारत में इस साल के अंत में BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित होने वाला है, और इस दौरान नेशनल डिजिटल करेंसी से जुड़े पेमेंट सिस्टम पर सबकी नजरें टिकी हैं। सम्मेलन में BRICS ग्लोबल फाइनेंस सिस्टम बनाने की नींव रखी जा सकती है, जिससे BRICS देशों की डिजिटल करेंसी के बीच सीधे ट्रेड सेटलमेंट संभव हो सके।
इसका अर्थ यह होगा कि BRICS देशों की डॉलर-आधारित SWIFT प्रणाली पर निर्भरता काफी हद तक कम हो जाएगी। भारत के नेतृत्व में ये 11 सदस्य देश अमेरिकी वित्तीय अधिपत्य को चुनौती देने की दिशा में पहला कदम उठा सकते हैं।
भारत का डिजिटल पेमेंट विज़न और BRICS शिखर सम्मेलन
इस साल के अंत में भारत में BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। इस सम्मेलन में इंटरऑपरेबल सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) पेमेंट मॉडल पर ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य BRICS देशों की डिजिटल मुद्राओं को जोड़कर एक साझा नेटवर्क तैयार करना है। इस पहल से BRICS देशों को डॉलर पर निर्भर रहना कम पड़ेगा और तेज़, सस्ता और सुरक्षित ट्रेड सेटलमेंट संभव होगा।
भारत ने अपनी घरेलू सफलता, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए अंतरराष्ट्रीय लेनदेन में भी साबित किया है कि क्रॉस-बॉर्डर डिजिटल पेमेंट मॉडल व्यवहारिक और सुरक्षित हो सकता है।
BRICS करेंसी की राजनीति का अंत
कई लोगों के मन में यह गलतफहमी है कि BRICS डिजिटल पेमेंट सिस्टम का उद्देश्य BRICS करेंसी बनाना है। भारत की यह पहल यह स्पष्ट करती है कि हर देश की नेशनल करेंसी स्वतंत्र रहेगी।
- भारत के डिजिटल रुपया,
- चीन का डिजिटल युआन,
- रूस का डिजिटल रूबल
ये सभी नेशनल CBDC इंटरऑपरेबल इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से एक नेटवर्क में जुड़ेंगे, लेकिन किसी देश की मुद्रा को सुपर करेंसी बनाने का प्रयास नहीं होगा। इस तरह भारत सांप भी मर जाए और लाठी भी ना टूटे की नीति के तहत डिजिटल ट्रेड सिस्टम तैयार कर रहा है।
![]()
डॉलर और अमेरिकी प्रतिबंधों का खतरा घटेगा
पारंपरिक SWIFT सिस्टम पर अमेरिका और पश्चिमी देशों का नियंत्रण अक्सर प्रतिबंधों के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। रूस को SWIFT से बाहर किया गया और 300 अरब डॉलर फ्रीज किए गए। भारत के लिए भी इस तरह के प्रतिबंध पहले लागू हो चुके हैं। BRICS डिजिटल पेमेंट सिस्टम के बनने से BRICS देशों के बीच भुगतान सीधे नेशनल करेंसी में सेटल होंगे, जिससे SWIFT पर निर्भरता कम होगी।
इसका परिणाम यह होगा कि अमेरिकी डॉलर या पश्चिमी प्रतिबंधों का डर कम हो जाएगा। यह सिस्टम एक पैरेलल नेटवर्क की तरह काम करेगा, जो मुख्य प्रणाली बाधित होने पर भी ट्रेड को जारी रख सकेगा।
BRICS पेमेंट सिस्टम की कार्यप्रणाली और लॉन्च टाइमलाइन
अभी BRICS डिजिटल पेमेंट सिस्टम पायलट स्टेज में है। हर देश की CBDC अभी परीक्षण चरण में है और तकनीकी स्टैंडर्ड अलग हैं।
- प्रारंभ में द्विपक्षीय लिंक बनाए जाएंगे
- धीरे-धीरे इन्हें एक साझा नेटवर्क में जोड़ा जाएगा
- भारत का UPI मॉडल और UAE के साथ रियल-टाइम पेमेंट ट्रांसफर का अनुभव इसे सक्षम बनाएगा
भविष्य में ब्राजील का PIX और चीन का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर भी इस नेटवर्क का हिस्सा बन सकता है।












