BSNL पर पोर्ट करने जा रहे हैं? जानिए सभी FRC के बारे में, इनके बिना नहीं होगा कनेक्शन सक्रिय!

बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए 249 रुपये का एफआरसी रिचार्ज प्लान पेश किया है जिसमें 45 दिन की लंबी वैलिडिटी और सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए कई सस्ते रिचार्ज प्लान्स लेकर आई है। यदि आप भी बीएसएनएल पर अपना नंबर पोर्ट करने का सोच रहे हैं, तो आपको कंपनी के FRC (First Recharge Coupons) प्लान्स के बारे में पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है। निजी कंपनियों के महंगे प्लान्स से परेशान यूजर्स के लिए बीएसएनएल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। बीएसएनएल के सस्ते रिचार्ज प्लान्स की वजह से पिछले 4 महीनों में लगभग 55 लाख नए यूजर्स कंपनी से जुड़े हैं।

अगर आप भी BSNL में अपना नंबर पोर्ट करने का विचार कर रहे हैं, तो FRC के बारे में जानना आपके लिए अहम होगा। किसी भी नए नंबर या सर्विस प्रोवाइडर से स्विच करते समय सबसे पहले FRC रिचार्ज किया जाता है। FRC वह प्लान है, जो आपके नंबर को एक्टिव करता है और नए कनेक्शन को शुरू करता है। इसके बिना आपका कनेक्शन सक्रिय नहीं होगा, चाहे आप नया नंबर ले रहे हों या फिर दूसरे ऑपरेटर से बीएसएनएल में स्विच कर रहे हों।

BSNL ने बढ़ाई रफ्तार

BSNL पर पोर्ट करने जा रहे हैं? जानिए सभी FRC के बारे में, इनके बिना नहीं होगा कनेक्शन सक्रिय!

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल अपनी सेवाओं में लगातार सुधार करते हुए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए कदम उठा रही है। हाल ही में बीएसएनएल ने पूरे भारत में 4G टॉवर्स के इंस्टॉलेशन की गति तेज कर दी है। इसके साथ ही, कंपनी सस्ते और लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स भी ऑफर कर रही है, जो यूजर्स को महंगे रिचार्ज प्लान्स की चिंता से निजात दिलाते हैं।

अगर आप भी बीएसएनएल में अपना नंबर पोर्ट करने का सोच रहे हैं, तो आपको इसके सस्ते और आकर्षक FRC (First Recharge Coupons) प्लान्स के बारे में जानना जरूरी है। FRC प्लान्स के जरिए आप अपनी टेलीकॉम जरूरतों को कम कीमत में पूरा कर सकते हैं।

BSNL 249 FCR Plan

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए 249 रुपये का एफआरसी रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान में ग्राहकों को 45 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है, साथ ही सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है।

BSNL पर पोर्ट करने जा रहे हैं? जानिए सभी FRC के बारे में, इनके बिना नहीं होगा कनेक्शन सक्रिय!

यह एफआरसी रिचार्ज प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए है, जो ज्यादा डेटा का उपयोग करते हैं। इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा मिलेगा, जिससे आप 45 दिनों में कुल 90GB डेटा का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही, बीएसएनएल इस प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर कर रहा है, जो यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं प्रदान करेगा।

Leave a comment