चंडीगढ़ : नवांशहर में बाइक सवार आरोपियों ने युवक पर चलाई गोली, मामूली विवाद पर की फायरिंग

हिंदी न्यूज़, इंडिया लेटेस्ट न्यूज़, भारत हिंदी लेटेस्ट न्यूज़, चंडीगढ़ भारत हिंदी लेटेस्ट न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़, नवांशहर में आरोपियों ने युवक पर चलाई गोली
चंडीगढ़ : नवांशहर में बाइक सवार आरोपियों ने युवक पर चलाई गोली, मामूली विवाद पर की फायरिंग
Photo Credit / Attribution: subkuz.com

चंडीगढ़ : नवांशहर में बाइक सवार आरोपियों ने युवक पर चलाई गोली, मामूली विवाद पर की फायरिंग 

नवांशहर : मामूली विवाद पर एक युवक को गोली मारने वाले अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ थाना सदर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी रिपोर्ट्स में बताया कि पीड़ित युवक गांव शेखूपुर बाग निवासी युवक जसकरण पुत्र पुरुषोत्तम लाल बस स्टैंड पर हलवाई का काम करता है। कल वह अपनी दुकान पर काम करने गया था तभी दो बदमाश युवकों ने उसका पीछा किया। फिर उस युवक पर गोली चला दी। अज्ञात बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली युवक जसकरण के पेट में जा लगी जिससे वहं घायल हो गया। घायल अवस्था में जसकरण को उसके दोस्तों द्वारा नजदीकी नवांशहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

 पहले बाइक किया था पीछा

शिकायतकर्ता ने बताया की पीड़ित जसकरण अपने दोस्तों के साथ बाइक पर गांव नवांशहर रहा था। जब वहं सवाना के करीब आये तो उन्होंने देखा की  अज्ञात बाइक सवार उनका पीछा कर रहे हैं। फिर अज्ञात युवकों ने अपनी बाइक को जसकरण की बाइक के बराबर में लगा दी। जहां उनका झगड़ा होने लगा मामली विवाद पर अज्ञात युवक ने जसकरण पर गोली चला दी। गोली जसकरण के पेट पर लगी। घटना के तुरंत बाद आरोपी बाइक लेकर घटनास्थल से फरार हो गए। गोली लगने जसकरण घायल हो गया। उसके साथियों ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया और सदर थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। अस्पताल में डॉक्टर ने घायल जसकरण का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के दौरान उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

मामले पर पुलिस ने क्या कहा

थाना क्षेत्र के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस टीम इस मामले की जाँच कर रही है। बताया कि अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई और मामले में एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। जल्द से जल्द उन अज्ञात आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।  

 

Leave a comment