CBSE 12th Result 2026 जल्द होगा जारी, DigiLocker और SMS से भी डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

CBSE 12th Result 2026 आज या कल जारी हो सकता है। छात्र DigiLocker, SMS, UMANG ऐप और ऑफिशियल वेबसाइट से मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज या कल जारी किया जा सकता है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट, DigiLocker, SMS और UMANG ऐप के जरिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

 New Delhi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। करीब 18.5 लाख छात्र अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के साथ DigiLocker, UMANG ऐप और SMS सेवा पर भी उपलब्ध कराएगा।

किसी भी समय जारी हो सकता है रिजल्ट

CBSE की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज या कल जारी किया जा सकता है। बोर्ड इस बार भी रिजल्ट स्ट्रीम वाइज घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही आसानी से नतीजे देख सकें।

DigiLocker पर दिखा Coming Soon अलर्ट

DigiLocker पर “Coming Soon” का संदेश दिखाई देने के बाद रिजल्ट जारी होने की संभावना और तेज हो गई है। इसे रिजल्ट रिलीज से पहले का संकेत माना जा रहा है।

छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इससे वेबसाइट DigiLockeपर ज्यादा ट्रैफिक होने की स्थिति में भी रिजल्ट देखने में आसानी होगी।

बिना इंटरनेट के भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट

CBSE ने छात्रों के लिए SMS सुविधा भी उपलब्ध कराई है। इंटरनेट न होने की स्थिति में छात्र मोबाइल के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

SMS से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को cbse12 रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर टाइप करके 7738299899 नंबर पर भेजना होगा। इसके कुछ मिनट बाद रिजल्ट मोबाइल इनबॉक्स में भेज दिया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें CBSE 12th Result 2026

रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले छात्रों को CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद रिजल्ट सेक्शन में जाकर CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।

अब रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख सकते हैं।

Leave a comment