Chhaava Advance Collection: फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर आने से पहले ही मचाया तांडव, एडवांस बुकिंग में ही कर ली करोड़ों की कमाई

फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर तांडव मचाते हुए एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर ली। जानें दर्शकों में फिल्म को लेकर कैसा है उत्साह और कमाई के आंकड़े

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'छावा' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 8 फरवरी 2025 से शुरू हुई। 

एंटरटेनमेंट: फिल्म 'छावा' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज हो रही इस हिस्टोरिकल एपिक ड्रामा का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह चर्चा में बनी हुई थी, लेकिन जब इसका ट्रेलर रिलीज हुआ, तो दर्शकों के बीच उत्साह दोगुना हो गया। शानदार सिनेमैटोग्राफी, दमदार संवाद और बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए।

Chhaava Advance Collection: फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर आने से पहले ही मचाया तांडव, एडवांस बुकिंग में ही कर ली करोड़ों की कमाई

हालांकि, फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर विवाद भी सामने आए, लेकिन इसका असर इसके लोकप्रियता पर नहीं पड़ा। एडवांस बुकिंग की जबरदस्त प्रतिक्रिया इस बात का सबूत है। मात्र एक दिन के भीतर ही फिल्म ने करोड़ों रुपये की एडवांस बुकिंग का कलेक्शन कर लिया है। 14 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली 'छावा' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी।

एडवांस बुकिंग में मालामाल हुई छावा

फिल्म 'छावा' के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने 9 फरवरी 2025 से इसकी एडवांस बुकिंग शुरू की, और पहले ही दिन टिकटों की बिक्री ने धमाकेदार शुरुआत की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, खबर लिखे जाने तक 'छावा' ने 81991 टिकटों की बिक्री कर ली है, जिससे अब तक 2.35 करोड़ रुपये का कारोबार हो चुका हैं।

Chhaava Advance Collection: फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर आने से पहले ही मचाया तांडव, एडवांस बुकिंग में ही कर ली करोड़ों की कमाई

फिल्म को पूरे भारत में कुल 5565 शोज मिले हैं, जिसमें हिंदी 2D के लिए 5444, हिंदी आईमैक्स 2D के लिए 61, हिंदी 4DX के लिए 51 और हिंदी ICE के लिए 9 शोज शामिल हैं। चार दिन पहले से शुरू हुई इस एडवांस बुकिंग की रफ्तार देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर सकती हैं।

Leave a comment