Rajasthani Food: राजस्थानी थाली में दाल बाटी चूरमा का अपना विशेष महत्व है, जानें इसे बनाने की सामग्री और विधि

राजस्थानी थाली में दाल बाटी चूरमा का विशेष महत्व है। जानें इसे बनाने की जरूरी सामग्री और पारंपरिक विधि जिससे इसका स्वाद होगा लाजवाब, दाल बाटी चूरमा

राजस्थानी थाली में दाल बाटी चूरमा का अपना विशेष महत्व है। यह स्वादिष्ट पकवान त्योहारों और खास मौकों पर जरूर बनाया जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की सामग्री और विधि।

1. दाल बनाने की सामग्री

Rajasthani Food: राजस्थानी थाली में दाल बाटी चूरमा का अपना विशेष महत्व है, जानें इसे बनाने की सामग्री और विधि

तुवर दाल - ½ कप
मूंग दाल - ¼ कप
चना दाल - ¼ कप
मसूर दाल - ¼ कप
उड़द दाल - ¼ कप
हल्दी पाउडर - ½ टीस्पून
हींग - 1 चुटकी
लाल मिर्च पाउडर - 1 टीस्पून
धनिया पाउडर - 1 टीस्पून
टमाटर - 2 (बारीक कटे हुए)
हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी)
अदरक पेस्ट - 1 टीस्पून
जीरा - 1 टीस्पून
गरम मसाला - ½ टीस्पून
देसी घी - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार
धनिया पत्ता - सजावट के लिए

दाल बनाने की विधि

सारी दालों को अच्छे से धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दें।
कुकर में दालें, हल्दी, नमक और पानी डालकर 3-4 सीटी आने तक पकाएं।
एक पैन में देसी घी गरम करें। उसमें जीरा, हींग डालें।
अदरक, हरी मिर्च, टमाटर और मसाले डालकर भूनें।
जब मसाला तेल छोड़ दे, तो इसमें पकी हुई दाल डालें।
दाल को 5 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।
हरे धनिये से गार्निश करें।

2. बाटी बनाने की सामग्री

Rajasthani Food: राजस्थानी थाली में दाल बाटी चूरमा का अपना विशेष महत्व है, जानें इसे बनाने की सामग्री और विधि

गेहूं का आटा - 2 कप
सूजी - ½ कप
देसी घी - ½ कप
नमक - स्वादानुसार
बेकिंग सोडा - ¼ टीस्पून
पानी - आटा गूंथने के लिए

बाटी बनाने की विधि

आटे में सूजी, नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं।
घी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
धीरे-धीरे पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर गोल बाटी का आकार दें।
प्रीहीट ओवन में 180°C पर 25-30 मिनट तक बेक करें। बीच-बीच में पलटते रहें।
बाटी को निकालकर घी में डुबोकर रख लें।

3. चूरमा बनाने की सामग्री

Rajasthani Food: राजस्थानी थाली में दाल बाटी चूरमा का अपना विशेष महत्व है, जानें इसे बनाने की सामग्री और विधि

गेहूं का आटा - 1 कप
देसी घी - ¼ कप
गुड़ या चीनी पाउडर - ½ कप
सूखा मेवा (काजू, बादाम) - 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)
इलायची पाउडर - ½ टीस्पून

चूरमा बनाने की विधि

आटे में थोड़ा घी मिलाकर मोयन दें और कड़ा आटा गूंथ लें।
आटे की लोइयां बनाकर धीमी आंच पर सेंकें।
ठंडा होने पर लोइयों को मिक्सर में दरदरा पीस लें।
इसमें गुड़/चीनी पाउडर, सूखा मेवा और इलायची पाउडर मिलाएं।
चूरमा तैयार है।

Leave a comment