Chrome यूजर्स अलर्ट: खतरनाक बग से सिस्टम कंट्रोल का जोखिम

Google Chrome में गंभीर सुरक्षा खामियां मिलीं। पुराने वर्जन पर हैकर्स एक क्लिक में सिस्टम कंट्रोल ले सकते हैं, बचाव के लिए तुरंत ब्राउज़र अपडेट करें।

Google Chrome के कुछ इंटरनल कंपोनेंट्स में पाई गई सुरक्षा खामियों से यूजर्स के सिस्टम पर साइबर हमले का खतरा बढ़ गया है। हैकर्स एक क्लिक में डिवाइस का कंट्रोल ले सकते हैं, खासतौर पर पुराने वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स ज्यादा जोखिम में हैं। समय पर अपडेट और सतर्कता बेहद जरूरी है।

Google Chrome Security Bug: Chrome ब्राउज़र में पाई गई गंभीर तकनीकी खामियों के कारण दुनियाभर में यूजर्स के सिस्टम पर साइबर हमले का खतरा बढ़ गया है, जहां हैकर्स संदिग्ध लिंक या वेबसाइट के जरिए आसानी से डिवाइस में घुसपैठ कर सकते हैं। यह समस्या खासतौर पर Windows, macOS और Linux पर पुराने वर्जन इस्तेमाल करने वालों को प्रभावित कर रही है। साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, इन खामियों के चलते बिना जानकारी के डेटा चोरी या सिस्टम कंट्रोल तक लिया जा सकता है, इसलिए तुरंत अपडेट करना जरूरी है।

Chrome में खामी कैसे बन रही खतरा?

रिपोर्ट के मुताबिक, Chrome के कुछ इंटरनल कंपोनेंट्स जैसे ANGLE, Skia और PDFium में तकनीकी खामियां पाई गई हैं। इनकी वजह से heap buffer overflow जैसी समस्याएं सामने आई हैं, जो सिस्टम की सुरक्षा को कमजोर बनाती हैं।

इस कमजोरी का फायदा उठाकर साइबर हमलावर यूजर के डिवाइस में बिना अनुमति के घुस सकते हैं। इससे संवेदनशील डेटा चोरी होने या सिस्टम के पूरी तरह कंट्रोल में जाने का खतरा बढ़ जाता है।

एक क्लिक में हो सकता है हमला

साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह हमला बेहद आसान तरीके से किया जा सकता है। अगर कोई यूजर किसी संदिग्ध वेबसाइट पर जाता है या अनजान लिंक पर क्लिक करता है, तो बैकग्राउंड में ही हैकिंग शुरू हो सकती है।

सबसे चिंता की बात यह है कि यूजर को इस हमले का पता भी नहीं चलता। Windows, macOS और Linux पर पुराने Chrome वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स ज्यादा जोखिम में हैं।

कैसे करें बचाव और क्या करें अभी?

Google ने इस खामी को दूर करने के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। यूजर्स को तुरंत अपने Chrome ब्राउज़र को अपडेट करने की सलाह दी गई है। इसके लिए Settings में जाकर About Chrome सेक्शन में अपडेट चेक किया जा सकता है।

साथ ही, किसी भी अनजान लिंक या ईमेल पर क्लिक करने से बचें और हमेशा भरोसेमंद वेबसाइट्स का ही इस्तेमाल करें। छोटी सी लापरवाही बड़े साइबर हमले का कारण बन सकती है।

Leave a comment