Cloud Brust in Himachal and Uttarakhand: हिमाचल-उत्तराखंड में बादल फटने से मचा हाहाकार, नदियां-नाले उफान पर, देखिए तबाही की तस्वीरें

उत्तराखंड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, हिमाचल हिंदी न्यूज़, हरिद्वार हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

Cloud Brust in Himachal and Uttarakhand: हिमाचल-उत्तराखंड में बादल फटने से मचा हाहाकार, नदियां-नाले उफान पर, देखिए तबाही की तस्वीरें 

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने से भरी तबाही मची हुई है. पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर कई लोग लापता हो गए हैं। मंडी शिमला कुल्लू में कई घर ढह गए। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन के लिए हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। उत्तराखंड में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई।

Cloud Brust in Himachal and Uttarakhand: हिमाचल-उत्तराखंड में बादल फटने से मचा हाहाकार, नदियां-नाले उफान पर, देखिए तबाही की तस्वीरें

हिमाचल: देश के कई राज्यों में तेज बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश के चलते नदियां-नाले उफान पर हैं. केरल, हिमाचल और उत्तराखंड में तेज बारिश की वजह से जान-माल का बहुत नुकसान हुआ है। यहां चारों तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा हैं. हिमाचल और उत्तराखंड में हालत बहुत दर्दनाक है। टिहरी और केदारनाथ के भीमबली में बादल फटने से अफरातफरी मच गई।

हिमाचल में तीन स्थानों पर फटे बादल

Cloud Brust in Himachal and Uttarakhand: हिमाचल-उत्तराखंड में बादल फटने से मचा हाहाकार, नदियां-नाले उफान पर, देखिए तबाही की तस्वीरें

हिमाचल के मंडी, शिमला और कुल्लू में एक साथ बादल फटने से जबरदस्त तबाही मची हुई है। इन जिलों में कई घर, स्कूल, अस्पताल पानी के तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं शिमला के रामपुर के झाकड़ी में बादल फटने के कारण समेज खड्ड में भयंकर बाढ़ आ गई, जिसकी चपेट में आकर 23 लोग लापता हो गए। इसके अलावा मंडी के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के राजवन गांव में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया और पहाड़ो से मिट्टी और चट्टाने काटकर धरातल पर आ गई। रेस्क्यू टीम इन जिलों में राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम?

Cloud Brust in Himachal and Uttarakhand: हिमाचल-उत्तराखंड में बादल फटने से मचा हाहाकार, नदियां-नाले उफान पर, देखिए तबाही की तस्वीरें

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल में आने वाले दो-तीन दिन भारी बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों पर बहुत भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, चंबा और सिरमौर में भारी बारिश के चलते बाढ़ आने की संभावना जताई गई  है। वहीं कांगड़ा, ऊना, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बरसात का आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन और कच्चे घरों को नुकसान पहुँचने की भी चेतावनी जारी की गई हैं।

उत्तराखंड में मचा हाहाकार

Cloud Brust in Himachal and Uttarakhand: हिमाचल-उत्तराखंड में बादल फटने से मचा हाहाकार, नदियां-नाले उफान पर, देखिए तबाही की तस्वीरें

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में गुरुवार को बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं केदारनाथ में बादल फटने से भीम बली पैदल मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गया और अन्य रास्तो में मलबा जमा हो गया है। भीम बली में करीब 150-200 तीर्थ यात्रियों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर रोक दिया हैं। उत्तराखंड में कई नदियां और नाले उफान पर है। पिछले 24 घंटे में राज्‍यभर में बारिश से हुए हादसों में 11 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

Cloud Brust in Himachal and Uttarakhand: हिमाचल-उत्तराखंड में बादल फटने से मचा हाहाकार, नदियां-नाले उफान पर, देखिए तबाही की तस्वीरें

मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों में शुक्रवार को भारी-बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी ऑरेंज अलर्ट और अन्य पांच जिलों  के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, बागेश्‍वर और नैनीताल में तेज बारिश के साथ बिजली भी चमक सकती हैं।

 

 

 

Leave a comment