Delhi AAP Candidate List 2025: AAP उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, मनीष सिसोदिया की सीट बदलाव के साथ अवध ओझा को भी मिला टिकट

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज जारी की है। मनीष सिसोदिया की सीट में बदलाव और नए चेहरों को टिकट दिया गया

AAP ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में 11 नामों की घोषणा की थी, जबकि दूसरी सूची में 20 नेताओं को मौका दिया है। अभी तक विपक्षी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

AAP Candidate List 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज जारी कर दी है। इस लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। पार्टी ने इस बार कुछ प्रमुख बदलाव किए हैं, जिनमें मनीष सिसोदिया की सीट का स्थानांतरण और कई नए चेहरों को टिकट मिलना शामिल है।

मनीष सिसोदिया की सीट में बदलाव

Delhi AAP Candidate List 2025: AAP उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, मनीष सिसोदिया की सीट बदलाव के साथ अवध ओझा को भी मिला टिकट

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी गई है। पहले उन्हें पटपड़गंज विधानसभा सीट से टिकट मिला था, लेकिन अब उन्हें जंगपुरा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पटपड़गंज सीट से ‘आप’ में हाल ही में शामिल हुए शिक्षक अवध ओझा को पार्टी ने टिकट दिया है।

नए चेहरों को मिला मौका

इस लिस्ट में कई नए चेहरे भी शामिल हैं। हाल ही में भाजपा और कांग्रेस से ‘आप’ में शामिल हुए नेताओं को भी टिकट मिला है। इनमें से एक नाम है जितेंद्र सिंह शंटी, जो शाहदरा से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। उनके अलावा कई और नेताओं को पार्टी ने अपने चुनावी मैदान में उतारा है।

दूसरी लिस्ट में उम्मीदवारों की सूची

नरेला- दिनेश भारद्वाज

तिमारपुर- सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू

आदर्श नगर- मुकेश गोयल

मुंडका- जसबीर कराला

मंगोलपुरी- राकेश जाटव धर्मरक्षक

रोहिणी- प्रदीप मित्तल

Delhi AAP Candidate List 2025: AAP उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, मनीष सिसोदिया की सीट बदलाव के साथ अवध ओझा को भी मिला टिकट

चांदनी चौक- पुनर्दीप सिंह साहनी

पटेल नगर- प्रवेश रतन

मादीपुर- राखी बिडलान

जनकपुरी- प्रवीण कुमार

बिजवासन- सुरेंद्र भारद्वाज

पालम- जोगिंदर सोलंकी

जंगपुरा- मनीष सिसोदिया

देवली- प्रेम कुमार चौहान

त्रिलोकपुरी- अंजना पारचा

पटपड़गंज- अवध ओझा

कृष्णा नगर- विकास बग्गा

गांधी नगर- नवीन चौधरी

शाहदरा- पदमश्री जितेंदर सिंह शंटी

मुस्तफाबाद- आदिल अहमद खान

पार्टी ने किया नए चेहरों पर भरोसा

Delhi AAP Candidate List 2025: AAP उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, मनीष सिसोदिया की सीट बदलाव के साथ अवध ओझा को भी मिला टिकट

‘आप’ की पहली लिस्ट में भी कुछ नए नाम थे, जिनमें से छह नेताओं ने हाल ही में कांग्रेस और बीजेपी छोड़कर ‘आप’ जॉइन की थी। इनमें से अनिल झा, बीबी त्यागी, वीर सिंह धींगान, ब्रह्म सिंह तंवर, जुबैर चौधरी और सोमेश शौकीन प्रमुख हैं। पार्टी ने अपने पुराने नेताओं की जगह इन नए चेहरों पर भरोसा जताया है।

2015 और 2020 के चुनावी प्रदर्शन के आधार पर तैयारी

पार्टी 2015 में शानदार प्रदर्शन के बाद 2020 में भी प्रचंड बहुमत से दिल्ली की सत्ता में आई। 2015 में ‘आप’ ने 67 सीटें जीती थीं, जबकि 2020 में यह आंकड़ा घटकर 62 सीटों पर आ गया। अब पार्टी 2025 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए तैयारियों में जुटी है।

अगली सूची का इंतजार

चुनाव के प्रचार में तेजी से जुटी आम आदमी पार्टी उम्मीद कर रही है कि दूसरी सूची के बाद पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी, और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी।

Leave a comment