देश के 4 राज्यों में बिगड़ सकता है मौसम: दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल और दक्षिण भारत में अलर्ट जारी

दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल और दक्षिण भारत में मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जानें सुरक्षित रहने के उपाय और अपडेट
देश के 4 राज्यों में बिगड़ सकता है मौसम: दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल और दक्षिण भारत में अलर्ट जारी

भारत के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड दस्तक दे चुकी है, वहीं दक्षिण और पूर्वी तटवर्ती राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

Weather Forecast: देश में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने चार राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका जताई है। तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में 16 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि आंध्र प्रदेश और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 16 से 18 नवंबर तक मूसलाधार बारिश की संभावना बताई गई है। 

उत्तर भारत में भी मौसम तेजी से बदल रहा है। बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सुबह के समय न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की उम्मीद है। इसी बीच, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है, जिससे पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड और बढ़ सकती है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 16 नवंबर को तमिलनाडु और केरल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण यहां तेज हवाओं के साथ भारी से अत्यधिक बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 16 से 18 नवंबर के बीच आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में भी मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इन इलाकों में समुद्र अशांत रहने की आशंका है, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा

उत्तर भारत में मौसम लगातार शुष्क होता जा रहा है, जिसके कारण पारा तेजी से नीचे गिर रहा है। दिल्ली, यूपी और बिहार में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान नए रिकॉर्ड बना सकता है। दिल्ली का मौसम 16 नवंबर को पारा 9 डिग्री तक पहुंचेगा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के समय ठंड के तेवर और तेज हो सकते हैं।

  • न्यूनतम तापमान: 9 डिग्री सेल्सियस
  • अधिकतम तापमान: 26 डिग्री सेल्सियस
  • हवा की रफ्तार: 15–20 किमी प्रति घंटा

IMD के अनुसार, हवा की रफ्तार बढ़ने से ठंड और ज्यादा महसूस होगी। प्रदूषण स्तर में भी बदलाव की संभावना है, क्योंकि तेज हवाएँ प्रदूषित कणों को तेजी से फैलाती हैं।

उत्तरी प्रदेश: शीतलहर का अलर्ट

देश के 4 राज्यों में बिगड़ सकता है मौसम: दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल और दक्षिण भारत में अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर से शीतलहर की शुरुआत हो सकती है।

  • सुबह और शाम के समय तेज हवा
  • न्यूनतम तापमान: लगभग 13 डिग्री सेल्सियस

राज्य के पश्चिमी और मध्य जिलों में तापमान तेजी से नीचे गिर सकता है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होगा।

उत्तराखंड में बर्फबारी की चेतावनी

उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में ठंड चरम पर पहुंचने वाली है। IMD ने उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 16 नवंबर से बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

  • अधिकतम तापमान: 23 डिग्री
  • न्यूनतम तापमान: 9 डिग्री

पर्यटकों के लिए यह बर्फबारी आनंददायक होगी, लेकिन प्रशासन ने पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बिहार में तापमान में भारी गिरावट

16 नवंबर से बिहार में ठंड अचानक बढ़ सकती है। पटना, गया, भोजपुर, बक्सर और सीमांचल के जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे गिर सकता है। सुबह के समय खासतौर पर शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं। कई स्थानों पर धुंध और कोहरा छाने की संभावना भी है। मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी 16 नवंबर से ठंड का प्रभाव और तेज हो जाएगा।

  • न्यूनतम तापमान: करीब 11 डिग्री
  • अधिकतम तापमान: 21–23 डिग्री

राजस्थान के पश्चिमी जिलों में तेज सर्द हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Leave a comment