लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति: बिहार चुनाव के बाद परिवार से भी तोड़ा नाता

बिहार चुनाव के बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने का फैसला किया और परिवार से भी नाता तोड़ लिया। जानिए पूरी कहानी। पिता के लिए जीवनदान
लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति: बिहार चुनाव के बाद परिवार से भी तोड़ा नाता

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्या ने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार से दूरी बनाने की भी घोषणा की है।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में हलचल बढ़ गई है। इसी बीच पार्टी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य ने चौंकाने वाला बयान दिया है। रोहिणी ने घोषणा की है कि वह राजनीति छोड़ रही हैं और अपने परिवार से भी दूरी बनाने का निर्णय ले रही हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस और राजनीतिक जानकार इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दिया बयान

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से भी नाता तोड़ रही हूं। यह वही बात है जो संजय यादव और रमीज़ ने मुझसे कहने को कहा था। राजद की करारी हार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे सारी जिम्मेदारी स्वयं ले रही हैं। रोहिणी का यह बयान पार्टी और परिवार में उठे विवाद के बीच आया है।

दरअसल, रोहिणी आचार्य पहले से ही अपने भाई तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव की पार्टी में दखलअंदाजी से नाराज थीं। 18 सितंबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी अन्य पोस्ट को शेयर करते हुए संजय यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था फ्रंट सीट सदैव शीर्ष के नेता/नेतृत्वकर्ता के लिए चिन्हित होती है और उनकी अनुपस्थिति में भी किसी को उस सीट पर नहीं बैठना चाहिए। वैसे अगर कोई अपने आप को शीर्ष नेतृत्व से भी ऊपर समझ रहा है, तो अलग बात है।

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति: बिहार चुनाव के बाद परिवार से भी तोड़ा नाता

पिता के लिए जीवनदान और अपनी भूमिका का जिक्र

रोहिणी ने इसके बाद अपने पिता लालू प्रसाद यादव की किडनी दान देने वाली फोटो और वीडियो शेयर किए। उन्होंने लिखा, जो जान हथेली पर रखते हुए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने का जज्बा रखते हैं, बेखौफी-बेबाकी-खुद्दारी तो उनके लहू में बहती है। मैंने एक बेटी व बहन के तौर पर अपना कर्त्तव्य एवं धर्म निभाया है और आगे भी निभाती रहूंगी। मुझे किसी पद की लालसा नहीं है, न मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है। मेरे लिए मेरा आत्म-सम्मान सर्वोपरि है।"

उनके फैंस ने इस पोस्ट को सराहा और लिखा कि बिहार कभी इस बेटी की कुर्बानी नहीं भूलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि रोहिणी ने अपने पिता के लिए जीवनदान देकर एक ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। रोहिणी के बयान के बाद पार्टी के अंदर स्थिति को लेकर अटकलें लगने लगीं। हालांकि, राजद के सांसद और तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव ने कहा कि: रोहिणी दीदी ने जो कहा, उसका संदर्भ हम सब भली-भांति समझते हैं। पार्टी पूरी तरह से एकजुट है और किसी प्रकार का कोई भ्रम या मतभेद नहीं है।

इस बयान से यह साफ हुआ कि पार्टी नेतृत्व रोहिणी के बयान को व्यक्तिगत भावनाओं के तौर पर देख रहा है और संगठनात्मक स्तर पर किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

 

Leave a comment