Dilip Jaiswal: बिहार बीजेपी अध्यक्ष पद पर दिलीप जायसवाल की ताजपोशी, मनोहर लाल खट्टर ने किया ऐलान

बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप जायसवाल की नियुक्ति हुई। जानें उनकी रणनीति और आगामी चुनावों में पार्टी की तैयारियां। बिहार बीजेपी

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर दिलीप जायसवाल के नाम पर मुहर लग गई है। केंद्रीय मंत्री और पार्टी के चुनावी पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।

Dilip Jaiswal: बिहार बीजेपी प्रदेश परिषद की बैठक में केंद्रीय मंत्री और चुनावी पर्यवेक्षक के तौर पर बिहार पहुंचे मनोहर लाल खट्टर ने बड़ी घोषणा करते हुए दिलीप जायसवाल को फिर से बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। बीते दिनों 'वन मैन वन पोस्ट' के सिद्धांत के तहत दिलीप जायसवाल ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अब वे सिर्फ विधान परिषद सदस्य के रूप में कार्यरत रहेंगे और साथ ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह

बैठक से पहले कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने इस प्रक्रिया को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह 'संगठन पर्व' का आखिरी चरण है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के साथ-साथ राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए यह एक अहम प्रक्रिया है और इससे पार्टी को आगामी चुनावों में फायदा मिलेगा।

Dilip Jaiswal: बिहार बीजेपी अध्यक्ष पद पर दिलीप जायसवाल की ताजपोशी, मनोहर लाल खट्टर ने किया ऐलान

बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रदेश के हर बीजेपी कार्यकर्ता में उत्साह है क्योंकि नया अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया पूरी हो रही है। उन्होंने कहा, "बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हम 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूती देंगे और एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव जीतेंगे।"

बिहार बीजेपी के लिए अगले तीन साल का कार्यकाल अहम

बीजेपी नेताओं ने इस चुनाव को संगठन की मजबूती के लिए एक अहम कदम बताया। मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है और इस दौरान संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की प्रक्रिया चलेगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में संगठन पर्व के तहत पार्टी के नए नेतृत्व का चयन किया जा रहा है और बिहार में भी यही प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

नीरज कुमार सिंह बबलू का बयान

Dilip Jaiswal: बिहार बीजेपी अध्यक्ष पद पर दिलीप जायसवाल की ताजपोशी, मनोहर लाल खट्टर ने किया ऐलान

बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि दिलीप जायसवाल का दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनना पार्टी के लिए फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने कहा, "बिहार के कोसी और सीमांचल इलाकों में बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगी और जीत हासिल करेगी।"

बीजेपी के लिए क्यों अहम है यह नियुक्ति?

बिहार में बीजेपी की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब राज्य में 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी को संगठित करने की जिम्मेदारी होगी और एनडीए गठबंधन को मजबूती देने पर फोकस किया जाएगा। अब देखना होगा कि उनके नेतृत्व में बीजेपी आगामी चुनावों में क्या रणनीति अपनाती है और संगठन को कितना मजबूत कर पाती है।

Leave a comment