दिल्ली में डिलीवरी बॉय की हत्या पर खेसारी लाल यादव का गुस्सा, कहा- समाज में बढ़ी नफरत

दिल्ली में डिलीवरी बॉय की हत्या मामले में स्पेशल सेल के हेड कांस्टेबल पर गोली मारने का आरोप है। आरोपी गिरफ्तार, खेसारी लाल यादव ने नाराजगी जताई। जांच जारी है।

दिल्ली में स्पेशल सेल के हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर शराब के नशे में डिलीवरी बॉय को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है।

New Delhi: Delhi Police Firing Case राजधानी दिल्ली के जाफराकलां इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर शराब के नशे में डिलीवरी बॉय को गोली मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मामला रावता गांव का बताया जा रहा है, जहां विवाद के बाद यह वारदात हुई। आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है।

दिल्ली में डिलीवरी बॉय को गोली मारने की घटना, पुलिस हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के जाफराकलां थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज पर शराब के नशे में एक डिलीवरी बॉय को गोली मारने का आरोप लगा है। इस घटना में 22-23 वर्षीय पांडव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह मामला रावता गांव का बताया जा रहा है, जहां एक जन्मदिन समारोह के बाद सड़क पर शोर-शराबे को लेकर विवाद शुरू हुआ था। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया।

जन्मदिन पार्टी के बाद विवाद और फायरिंग की घटना

जानकारी के अनुसार, रावता गांव में एक बच्चे के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी, जहां केक कटिंग के बाद मेहमान घर से बाहर निकलकर सड़क पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग टैक्सी से चले गए, जबकि कुछ स्कूटी और बाइक पर खड़े थे।

इसी बीच, आरोपी हेड कांस्टेबल नीरज अपने घर से बाहर आया और शोर-शराबे पर आपत्ति जताई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और उसने अपनी पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली पांडव कुमार को लगी और उसके पार होकर पीछे बैठे कृष्ण को भी घायल कर दी।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी और राजनीतिक प्रतिक्रिया

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल नीरज को गिरफ्तार कर लिया। घायल कृष्ण का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि मृतक पांडव कुमार बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला बताया गया है।

इस घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर नाराजगी जताते हुए समाज में बढ़ते तनाव और भेदभाव पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a comment