दुनिया का पहला कैमरा फोन: जानें कौन-सा था और कैसी आती थी इसकी तस्वीरें

1999 में Kyocera VP-210 से शुरू हुई कैमरा मोबाइल क्रांति। Sharp और Samsung ने फोटो शेयरिंग फीचर्स जोड़कर स्मार्टफोन मल्टी-कैमरा युग की नींव रखी।

1999 में जापान में Kyocera VP-210 दुनिया का पहला बिल्ट-इन कैमरा वाला मोबाइल फोन लॉन्च हुआ। इसके बाद सैमसंग और Sharp ने भी कैमरा फोन विकसित किए, जिसमें Sharp J-Phone फोटो को इलेक्ट्रॉनिकली भेजने की सुविधा वाला पहला फोन था। इन मोबाइल्स ने आज के मल्टी-कैमरा स्मार्टफोन की नींव रखी।

Camera Mobile History: दुनिया का पहला कैमरा मोबाइल फोन Kyocera VP-210 मई 1999 में जापान में लॉन्च हुआ। इस फोन में 0.11 मेगापिक्सल का बिल्ट-इन कैमरा था और यह एक बार में 20 फोटो स्टोर कर सकता था। इसके बाद दक्षिण कोरिया की सैमसंग ने SCH-V200 और जापान की Sharp ने J-Phone पेश किया, जिसमें फोटो को इलेक्ट्रॉनिकली भेजने की सुविधा थी। इन शुरुआती कैमरा फोन ने मोबाइल फोटोग्राफी में क्रांति ला दी और आज के स्मार्टफोन मल्टी-कैमरा फीचर्स का आधार बने।

पहला कैमरा फोन

दुनिया का पहला कैमरा फोन: जानें कौन-सा था और कैसी आती थी इसकी तस्वीरें

कई रिपोर्ट्स के अनुसार, मई 1999 में जापान में Kyocera VP-210 लॉन्च हुआ। यह दुनिया का पहला फोन था जिसमें बिल्ट-इन कैमरा था। इसका कैमरा केवल 0.11 मेगापिक्सल का था और एक बार में 20 फोटो स्टोर की जा सकती थीं। उस समय इसकी कीमत लगभग 40,000 येन थी।

सैमसंग का योगदान

दुनिया का पहला कैमरा फोन: जानें कौन-सा था और कैसी आती थी इसकी तस्वीरें

दक्षिण कोरिया की सैमसंग कंपनी ने भी दुनिया का पहला कैमरा फोन बनाने का दावा किया। जून 2000 में उन्होंने SCH-V200 लॉन्च किया। इसमें 0.35 मेगापिक्सल का कैमरा था और 20 फोटो स्टोर की जा सकती थीं। फोटो देखने के लिए इसमें 1.5 इंच की TFT LCD स्क्रीन दी गई थी, लेकिन फोटो भेजने के लिए इसे कंप्यूटर से कनेक्ट करना पड़ता था।

Sharp J-Phone और फोटो शेयरिंग का नया युग

नवंबर 2000 में Sharp ने J-Phone लॉन्च किया। इसे दुनिया का पहला फोन माना जाता है जो फोटो को इलेक्ट्रॉनिकली भेज सकता था। इसमें फोन और कैमरा हार्डवेयर इंटीग्रेट थे और फोटो को ईमेल करना संभव था। Sharp J-Phone ने मोबाइल फोटोग्राफी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम रखा।

इस तरह Kyocera, Samsung और Sharp ने मिलकर दुनिया में कैमरा मोबाइल की क्रांति की शुरुआत की। आज के स्मार्टफोन के मल्टी-कैमरा फीचर्स इसी शुरुआती विकास का परिणाम हैं।

Leave a comment