कहीं है सांपों का राज, तो कहीं सोने का ढेर: जानें टॉप 10 खतरनाक जगहें जहां जाना मना है-
आधुनिक युग में हमारे ट्रांसपोर्ट के साधन तेजी से बदल गए हैं। स्पोर्ट्स कार से लेकर रॉकेट तक, अब हम न केवल दुनिया में बल्कि अंतरिक्ष में भी सैर कर सकते हैं। लेकिन इतनी तरक्की के बाद भी, दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जहां इंसान का जाना मना है। इन स्थानों पर बैन सरकार या वहां के लोगों द्वारा लगाया गया है। आइए जानें ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में।
Lascaux Caves, France
ये गुफाएं 20,000 साल पुरानी हैं और इनमें आदिमानव काल की वॉल पेंटिंग्स मौजूद हैं। ये पेंटिंग्स हमारे इतिहास को समझने का मौका देती हैं। लेकिन अब यहां जाना मना है, क्योंकि गुफाओं में फंगस और खतरनाक कीड़ों ने अपना घर बना लिया है।
Svalbard Global Seed Vault, Norway
यह भूमिगत बीज भंडारण केंद्र नार्वे के Spitsbergen द्वीप में 400 फीट की गहराई में स्थित है। यहां दुनियाभर की 4000 प्रजातियों के करीब 840,000 बीज संरक्षित किए गए हैं। यहां सिर्फ़ सदस्य ही जा सकते हैं।
Snake Island, Brazil
ब्राजील के Sao Paulo से 93 मील की दूरी पर स्थित Ilha da Queimada Granda नामक आइलैंड पर 5-10 सांप हर 10 वर्ग फीट पर पाए जाते हैं। ये सांप बहुत ही ज़हरीले हैं, इसलिए यहां जाना मना है।
North Sentinel Island, India
भारत के अंडमान में स्थित इस द्वीप पर कोई भी व्यक्ति नहीं जा सकता। यहां के आदिवासी बाहरी लोगों को मारने पर उतारू हो जाते हैं। वे इसे पवित्र क्षेत्र मानते हैं और इसकी रक्षा के लिए किसी से भी संपर्क नहीं रखते।
Ise Grand Shrine, Japan
जापान के 80000 से अधिक मंदिरों में Ise Grand Shrine सबसे महत्वपूर्ण है। इसे हर 20 साल बाद फिर से बनाया जाता है। इस शिंटो परंपरा से जुड़े मंदिर में सिर्फ़ राजघराने के लोग ही जा सकते हैं।
Tomb of Qin Shi Huang, China
चीन के पहले सम्राट Xi'an के पास स्थित टेराकोटा वारियर्स नामक सेना की हज़ारों प्रतिमाएं इस मकबरे में दफ़न हैं। यहां मौजूद मर्करी के कारण जाना मना है। हालांकि, इसका एक संग्रहालय है जहां इनकी 2000 प्रतिमाएं देखी जा सकती हैं।
Fort Knox, United States
Fort Knox अमेरिकी सेना का मिल्ट्री बेस कैंप है। यहां अमेरिका का सारा सोना सुरक्षित रखा गया है। यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, क्योंकि मिल्ट्री का एक अपाचे हेलिकॉप्टर इसकी रक्षा करता है।
The Queen’s Bedroom, U.K.
Buckingham Palace में ब्रिटेन की महारानी का बेडरूम संरक्षित है। महल के इस हिस्से को पर्यटन के लिए नहीं खोला गया है।
Niihau, United States
The Forbidden Island के नाम से जाना जाने वाला यह द्वीप 150 सालों से एक ही परिवार के स्वामित्व में है। इसे बाहरी दुनिया के लिए बंद कर दिया गया है।
Heard Island, Australia
यह दुनिया के सबसे रिमोट द्वीपों में से एक है। यह अस्ट्रेलिया में है, लेकिन वास्तव में मेडागास्कर और अंटार्टिका के बीच स्थित है। यहां मौजूद दो खतरनाक ज्वालामुखियों के कारण जाना मना है।