Earthquake in Arunachal Pradesh: कामेंग में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8

अरुणाचल हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, कोलकाता हिंदी न्यूज़, गुजरात हिंदी न्यूज़,हिमाचल हिंदी न्यूज़

अरुणाचल प्रदेश के कामेंग क्षेत्र में सुबह 3:42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह सूचना पहले झटके के २-३ घंटे के बाद में मिली। इस भूकंप की तीव्रता 3.8 थी. भूकंप का मुख्य केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र कामेंग में था.

कामेंग: अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार तड़के बहुत जोरदार एक के बाद एक दो भूकंप के झटके थोड़ी-थोड़ी देर के बाद महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने Subkuz.com को बताया कि बृहस्‍पतिवारको सुबह पहले ही अरुणाचल प्रदेश में दो जोरदार भूकंप आए. प्रथम भूकंप तीव्रता 3.8  जो आधी रात 01:45 बजे आया. भूकंप का मुख्य केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में अक्षांश 26.78 और देशांतर 91.68 पर स्थित था.

वैज्ञानिकों ने बताया की पहले झटके के दो -तीन घंटे के बाद प्रातः काल 03:42 बजे दूसरा भूकंप आने की जानकारी मिली. इस भूकंप की रिक्टर तीव्रता 3.62 थी. इसका केंद्र बिंदु अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग क्षेत्र में था. भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित अक्षांश 26.56 और देशांतर 91.72 पर था.

जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में जिस समय भूकंप आया था उस समय ज्यादातर लोग गहरी नींद में सो रहे थे. भूकंप के झटके महसूस होने पर सभी लोगों की नींद खुल गई और सभी लोग दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए. भूकंप के झटकों के बाद मिली खबर के अनुसार अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई हैI

Leave a comment