एलन मस्क ने लॉन्च किया Grok 3, दुनिया का सबसे शक्तिशाली AI, जानें कैसे है यह सबसे अलग

एलन मस्क ने Grok 3 लॉन्च किया, जो AI क्षेत्र में सबसे शक्तिशाली साबित हो रहा है। जानें इसके उन्नत फीचर्स और OpenAI से जुड़े विवाद के बारे में।

एलन मस्क ने हाल ही में Grok 3 को लॉन्च कर एआई के क्षेत्र में अपनी नई धाक जमाई है। इस नए AI चैटबॉट को लेकर मस्क बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने इसे Grok 2 के मुकाबले कहीं अधिक उन्नत बताया। Grok 3 के डेमो इवेंट में करीब 1 लाख लोग जुड़े थे, जहां xAI द्वारा प्रस्तुत बेंचमार्क आंकड़ों में Grok 3 ने प्रमुख AI सिस्टम्स जैसे Gemini 2 Pro, Deepseek V3 और ChatGPT 40 को पछाड़कर अपनी शक्ति साबित की। विशेष रूप से साइंस, कोडिंग और गणित के क्षेत्र में Grok 3 ने अपनी बेहतरीन क्षमता का प्रदर्शन किया।

Grok 3 के लॉन्च पर मस्क की टिप्पणी

एलन मस्क ने लॉन्च किया Grok 3, दुनिया का सबसे शक्तिशाली AI, जानें कैसे है यह सबसे अलग

Grok 3 की लॉन्चिंग के मौके पर मस्क ने कहा, "हम इस नई तकनीक को पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इसे Grok 2 से अपग्रेडेड किया गया है और इसे बनाने में बेहद कम समय लगा है।" उन्होंने अपनी टीम की भी तारीफ करते हुए कहा, "मैं इस शानदार टीम के साथ काम करके गर्व महसूस कर रहा हूं।"

‘Grok’ नाम के पीछे की कहानी

एलन मस्क ने लॉन्च किया Grok 3, दुनिया का सबसे शक्तिशाली AI, जानें कैसे है यह सबसे अलग

एलन मस्क ने बताया कि 'Grok' नाम प्रसिद्ध लेखक रॉबर्ट हाइनलिन की किताब 'Stranger in a Strange Land' से लिया गया है, जिसमें एक मंगल ग्रह पर पले-बढ़े कैरेक्टर द्वारा इसका उपयोग किया जाता है। मस्क के अनुसार, 'grok' का अर्थ है किसी चीज को पूरी तरह से और गहरी समझ से जानना, जो Grok AI की पहचान है।

खुद का डेटा सेंटर

एलन मस्क ने लॉन्च किया Grok 3, दुनिया का सबसे शक्तिशाली AI, जानें कैसे है यह सबसे अलग

xAI के अधिकारियों ने डेमो इवेंट के दौरान यह भी खुलासा किया कि Grok 3 को विकसित करने के लिए कंपनी ने अपना डेटा सेंटर खुद बनाया है। उन्होंने बताया कि इसे विकसित करने के लिए कंपनी ने केवल चार महीने में डेटा सेंटर तैयार किया। पहले 100,000 GPUs को चालू करने में कंपनी को 122 दिन लगे, लेकिन इसके बाद H100 क्लस्टर की क्षमता को दोगुना करने का लक्ष्य मात्र 92 दिनों में पूरा कर लिया। इसके साथ ही कंपनी ने यह बताया कि इस कंप्यूटिंग पॉवर का उपयोग करके Grok 3 को लगातार बेहतर किया गया है।

OpenAI और मस्क के बीच तकरार

एलन मस्क ने लॉन्च किया Grok 3, दुनिया का सबसे शक्तिशाली AI, जानें कैसे है यह सबसे अलग

Grok 3 के लॉन्च के साथ ही एलन मस्क और OpenAI के बीच एक और विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। मस्क ने हाल ही में OpenAI को खरीदने का प्रस्ताव दिया था, जिसे कंपनी ने खारिज कर दिया। इसके बाद OpenAI ने मस्क को X प्लेटफॉर्म बेचने का ऑफर दे दिया। इस संघर्ष ने एआई उद्योग में हलचल मचा दी है।

चीन की एआई कंपनी Deepseek का उभार

एलन मस्क ने लॉन्च किया Grok 3, दुनिया का सबसे शक्तिशाली AI, जानें कैसे है यह सबसे अलग

वहीं, चीन की एआई कंपनी Deepseek ने पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में तहलका मचाया। इसके लॉन्च के बाद, टेक दिग्गज एनवीडिया के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई, जो एआई क्षेत्र में नई प्रतिस्पर्धा का संकेत दे रहा है। इस प्रकार, मस्क, OpenAI और Deepseek के बीच हो रही प्रतिस्पर्धा एआई उद्योग की दिशा में बड़े बदलाव का कारण बन सकती है।

Leave a comment