WhatsApp पर आरोप है कि Meta यूजर्स की चैट पढ़ सकता है, लेकिन कंपनी ने इसे झूठा बताया। अमेरिका और कई देशों में यह मामला चर्चा में है, जबकि कोर्ट में आरोप साबित करने के लिए ठोस सबूत जुटाना मुश्किल है।
अमेरिका में मुकदमा और आरोप
सं फ्रांसिस्को की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में WhatsApp के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया कि कंपनी एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन के नाम पर यूजर्स को भ्रमित कर रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि Meta यूजर्स की चैट्स स्टोर और एनालाइज करता है, जिसका इस्तेमाल विज्ञापन (Ads) के लिए किया जाता है।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल ग्रुप ने दावा किया कि Meta रोजाना करोड़ों यूजर्स के चैट पढ़ता है। WhatsApp के ग्लोबल हेड विल कैथकार्ट ने इसे पूरी तरह झूठा बताया। उनका कहना है कि चैट्स की एन्क्रिप्शन कीज यूजर्स के फोन में होती हैं, Meta को एक्सेस नहीं है।
भारत और अन्य देशों में उठे सवाल
WhatsApp के एनक्रिप्शन फीचर को लेकर भारत समेत ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका में भी सवाल उठ चुके हैं। कई प्लेंटिफ ग्रुप ने दावा किया कि कंपनी का एनक्रिप्शन दावा खोखला है। यूजर्स का डेटा सुरक्षित नहीं रखा जा रहा और उनका निजी संवाद कंपनी द्वारा देखा जा सकता है।
हालांकि, ऐसे आरोपों को साबित करना मुश्किल होता है क्योंकि कोर्ट में ठोस सबूत चाहिए। इस वजह से WhatsApp के खिलाफ तुरंत कोई कार्रवाई की संभावना कम है।
एलन मस्क और सोशल मीडिया प्रतिक्रिया
Tesla के CEO एलन मस्क ने भी WhatsApp के एनक्रिप्शन को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि WhatsApp पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने सिग्नल के एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन पर भी सवाल उठाए।
मस्क की प्रतिक्रिया ने इस विवाद को और चर्चा का विषय बना दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपने अनुभव साझा किए और WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर बहस शुरू हो गई।
Meta का जवाब और कानूनी तैयारी
WhatsApp और Meta ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स के मैसेज पढ़े नहीं जा सकते। Meta के वकीलों ने कहा कि आरोप लगाने वाले इंटरनेशनल ग्रुप की तरफ से कोई सटीक सबूत नहीं है।
कंपनी अब आरोप लगाने वाले वकीलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। Meta के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने भी कहा कि WhatsApp का एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन पूरी तरह सुरक्षित है और यूजर्स की प्राइवेसी को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाता है।










