Elon Musk की कंपनी xAI ने X प्लेटफ़ॉर्म पर नया मैसेजिंग ऐप X Chat लॉन्च किया है। यह ऐप WhatsApp और Arattai को टक्कर देने के लिए प्राइवेसी-केंद्रित फीचर्स, एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन, यूनिफाइड इनबॉक्स और एडवांस मैसेज कंट्रोल प्रदान करता है। iOS और वेब पर उपलब्ध, Android वर्ज़न जल्द आ रहा है।
X Chat Launch: Elon Musk की कंपनी xAI ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर नया मैसेजिंग ऐप X Chat लॉन्च किया है। यह ऐप खासकर WhatsApp और Arattai के मुकाबले यूज़र्स को सुरक्षित और प्राइवेसी-फ्रेंडली मैसेजिंग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। X Chat में एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन, यूनिफाइड इनबॉक्स, मैसेज एडिट और डिलीट फीचर्स हैं। ऐप फिलहाल iOS और वेब पर उपलब्ध है और Android यूज़र्स के लिए जल्द ही जारी किया जाएगा। Musk का उद्देश्य X को एक everything app बनाना है।
प्राइवेसी और सुरक्षा में नया मील का पत्थर
X Chat को पूरी तरह सुरक्षित मैसेजिंग के लिए तैयार किया गया है। सभी चैट्स, चाहे टेक्स्ट हों या मीडिया फाइलें, एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होंगी। इसका मतलब है कि भेजने और पाने वाले के अलावा कोई तीसरा व्यक्ति मैसेज नहीं देख सकेगा।
ग्रुप चैट और मीडिया फाइलें भी सुरक्षित होंगी, जबकि कुछ मेटाडेटा जैसे प्राप्तकर्ता की जानकारी एनक्रिप्टेड नहीं होगी। Arattai और अन्य ऐप्स में अभी पूरी एनक्रिप्शन सुविधा नहीं है, इसलिए X Chat प्राइवेसी के लिहाज से आगे है।
![]()
एडवांस फीचर्स और आसान इस्तेमाल
X Chat में यूज़र्स मैसेज को एडिट या पूरी तरह डिलीट कर सकते हैं। WhatsApp की तरह This message was deleted मैसेज दिखाई नहीं देगा। साथ ही, स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग और नोटिफिकेशन जैसी फीचर्स प्राइवेसी को और मजबूत बनाते हैं।
यही नहीं, X Chat में पुराने DMs और नए चैट्स दोनों को एक ही इनबॉक्स में दिखाया जाएगा। वॉइस मेमो सपोर्ट भी जल्द आने वाला है। फिलहाल ऐप iOS और वेब पर उपलब्ध है और Android यूज़र्स के लिए भी जल्द ही लॉन्च होगा।
Musk का विज़न और भविष्य की योजना
Elon Musk ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि X Chat एक नया कम्युनिकेशन स्टैक है जिसमें एनक्रिप्टेड चैट, ऑडियो-वीडियो कॉल्स और फाइल ट्रांसफर जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने यह भी इशारा किया कि जल्द ही X Money लॉन्च होगा, जिससे X को एक everything app में बदलने का लक्ष्य है।
यह नया प्लेटफ़ॉर्म WhatsApp और Arattai जैसे ऐप्स के लिए चुनौती बन सकता है, खासकर उन यूज़र्स के लिए जो सुरक्षित और विज्ञापन-मुक्त मैसेजिंग पसंद करते हैं।











