FIH Pro League 2026: भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से रौंदा, लंदन में दिखा जबरदस्त मुकाबला

FIH Pro League 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 4-3 से मात दी। लंदन में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष

लंदन में खेले गए FIH Pro League 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया। शुरुआत में पाकिस्तान ने बढ़त बनाई थी, लेकिन बाद में भारत ने शानदार वापसी करते हुए मैच का रुख पलट दिया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: FIH प्रो लीग 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया। यह मैच लंदन में खेला गया, जहां दोनों टीमों के बीच शुरू से लेकर अंत तक कड़ी टक्कर देखने को मिली। भारत ने शुरुआती झटकों के बाद दमदार वापसी की और एक समय 4-1 की मजबूत बढ़त बना ली थी। 

हालांकि, आखिरी क्वार्टर में पाकिस्तान ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया, लेकिन अंततः भारत ने धैर्य और मजबूत डिफेंस के दम पर जीत अपने नाम की।

पाकिस्तान की तेज शुरुआत, भारत पर शुरुआती दबाव

मैच की शुरुआत पाकिस्तान के पक्ष में रही। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन पाकिस्तान के डिफेंस ने उन्हें गोल में बदलने से रोक दिया। इस दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह के एक तेज शॉट को रोकने की कोशिश में पाकिस्तानी खिलाड़ी अब्दुल मन्नान चोटिल हो गए, जिससे कुछ समय के लिए खेल में रुकावट भी आई। पहले क्वार्टर के अंत तक पाकिस्तान ने 1-0 की बढ़त बना ली थी, जबकि भारत अपने मौके भुनाने में नाकाम रहा।

दूसरे क्वार्टर में भारत की जोरदार वापसी

FIH Pro League 2026: भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से रौंदा, लंदन में दिखा जबरदस्त मुकाबला

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच में वापसी की। स्टार फॉरवर्ड अभिषेक ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।इसके बाद नीलकांत शर्मा ने बेहतरीन फिनिश के साथ अपना 19वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागते हुए भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। हाफ-टाइम तक भारत ने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली थी और पाकिस्तान पर दबाव बना दिया था।

तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने अपने खेल को और धारदार बनाया। मिडफील्ड और फॉरवर्ड लाइन के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। इस क्वार्टर में सुखजीत सिंह ने शानदार गोल दागते हुए भारत की बढ़त को 3-1 कर दिया। भारत ने लगातार आक्रामक खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को डिफेंसिव मोड में धकेल दिया। इस समय तक भारतीय टीम पूरी तरह से मैच पर नियंत्रण बनाए हुए थी।

आखिरी क्वार्टर में रोमांचक मोड़

चौथे क्वार्टर में भारत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को भुनाते हुए चौथा गोल किया और स्कोर 4-1 कर दिया। ऐसा लग रहा था कि भारत आसानी से यह मुकाबला जीत जाएगा। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान ने जोरदार वापसी की। अंतिम मिनटों में पाकिस्तान ने लगातार दो गोल दागकर स्कोर 4-3 कर दिया, जिससे मैच में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया। मैच के आखिरी क्षणों में पाकिस्तान ने बराबरी के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन भारतीय डिफेंस ने शानदार संयम दिखाते हुए हर हमले को रोक दिया।

Leave a comment