Gonda Accident News: यूपी के गोंडा में दर्दनाक हादसा, ओवरटेक के दौरान डिवाइडर के उपर चढ़ी बस; सात स्कूली छात्र घायल

यूपी के गोंडा में दर्दनाक हादसा, ओवरटेक के दौरान डिवाइडर के उपर चढ़ी बस; सात स्कूली छात्र घायल, ऑक्सीडेंटी न्यूज़, क्राइम न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, न्यूज़

घायल गोंडा जिले में शुक्रवार को एक दुखद घटना हुई जब एक प्राइवेट स्कूल की बस हाईवे पर ओवरटेक करते समय डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में बस में सवार सात छात्र घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा होने के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे हाईवे पर लगभग आधे घंटे तक जाम लग गया।

Gonda Accident News: यूपी के गोंडा में दर्दनाक हादसा, ओवरटेक के दौरान डिवाइडर के उपर चढ़ी बस; सात स्कूली छात्र घायल

उत्तर प्रदेश: गोंडा-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार (१६ अगस्त) को एक भयानक हादसा हुआ है जिसमें एम्स इंटरनेशनल स्कूल की बस नकहा बसंत गांव के पास डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में बस में सवार सात छात्र घायल हो गए हैं। घायलों को बालपुर बाजार स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एम्स इंटरनेशनल स्कूल की बस सुबह छात्रों को स्कूल ले जा रही थी। नकहा बसंत गांव के पास दूसरी बस को ओवरटेक करने के दौरान बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में बस में सवार सात छात्र घायल हो गए हैं। हालांकि घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही हैं।

घायल छात्रों को स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

Gonda Accident News: यूपी के गोंडा में दर्दनाक हादसा, ओवरटेक के दौरान डिवाइडर के उपर चढ़ी बस; सात स्कूली छात्र घायल

बता दें स्थानीय लोगों की सहायता से बच्चों को बस से बाहर निकालकर बालपुर बाजार स्थित चिकित्सालय में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को जिला मुख्यालय स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यलय से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में रेफर कर दिया है। घटना की सूचना बच्चों के स्वजनों को दे दी गई है। सभी सातों छात्रों का इलाज जारी हैं।  

हादसे के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। बालपुर चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय ने कहां कि बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और दोनों बसों को कब्जे में ले लिया गया है। इस दुर्घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

Gonda Accident News: यूपी के गोंडा में दर्दनाक हादसा, ओवरटेक के दौरान डिवाइडर के उपर चढ़ी बस; सात स्कूली छात्र घायल

बताया गया है कि दुर्घटना के बाद हाईवे पर लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गई। हाईवे के बाईं ओर लगभग आधे घंटे तक भारी जाम लगा रहा। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों बसों को अपने कब्जे में ले लिया और जाम को हटवाया।

 

Leave a comment