Google की सिक्योरिटी अपडेट से Pixel यूजर्स को डेटा कनेक्टिविटी और ओवरहीटिंग की समस्याएं

Google के नए सिक्योरिटी अपडेट ने Pixel स्मार्टफोन्स में ओवरहीटिंग और डेटा कनेक्टिविटी की समस्याएं बढ़ा दी हैं। यूजर्स ने सोशल मीडिया और फोरम्स पर शिकायतें दर्ज

Google की हालिया सिक्योरिटी अपडेट ने Pixel स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नई समस्याएं खड़ी कर दी हैं। Pixel 6 सीरीज से लेकर Pixel 9 तक के यूजर्स को अपडेट इंस्टॉल करने के बाद डेटा कनेक्टिविटी और ओवरहीटिंग जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन तकनीकी खामियों के चलते यूजर्स में नाराजगी बढ़ गई है, और कई यूजर्स ने इसे लेकर सोशल मीडिया और Google सपोर्ट फोरम पर अपनी शिकायतें दर्ज की हैं।

ओवरहीटिंग और डेटा कनेक्टिविटी की समस्या

Google की सिक्योरिटी अपडेट से Pixel यूजर्स को डेटा कनेक्टिविटी और ओवरहीटिंग की समस्याएं

Google के इस लेटेस्ट अपडेट के बाद Pixel 7, Pixel 8, और Pixel 9 यूजर्स को अपने फोन में लगातार ओवरहीटिंग और डेटा कनेक्टिविटी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक Pixel 7 यूजर ने Reddit पर साझा किया कि अपडेट इंस्टॉल करने के बाद उनका फोन गर्म हो गया और साथ ही डेटा कनेक्टिविटी भी प्रभावित हुई। इसके अलावा, Pixel 8 और Pixel 9 यूजर्स भी इसी तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिससे उनके महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

ट्रबलशूटिंग भी विफल

Google की सिक्योरिटी अपडेट से Pixel यूजर्स को डेटा कनेक्टिविटी और ओवरहीटिंग की समस्याएं

इन समस्याओं से परेशान यूजर्स ने ट्रबलशूटिंग करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पाई। कई यूजर्स ने मोबाइल नेटवर्क सेटिंग्स को रिसेट किया, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके अलावा, रिसेट करने के बाद उनके फोन में सेव किए गए वाई-फाई पासवर्ड और ब्लूटूथ पेयरिंग डिवाइस भी गायब हो गए, जिससे समस्या और बढ़ गई।

Google की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

Google की सिक्योरिटी अपडेट से Pixel यूजर्स को डेटा कनेक्टिविटी और ओवरहीटिंग की समस्याएं

Google ने अभी तक इस समस्या पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। न ही कंपनी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है, और न ही इसे सुधारने के लिए कोई नया अपडेट जारी किया है।
हालांकि, यूजर्स को अस्थायी समाधान के रूप में 4G/VoLTE कॉलिंग को बंद करने की सलाह दी जा रही है, जिससे इन समस्याओं को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। इस अपडेट के बाद कॉलिंग प्रभावित नहीं हुई है, और Pixel डिवाइस पर कॉलिंग में कोई समस्या नहीं देखी गई है।

Google की ओर से इस मुद्दे को हल करने के लिए जल्द ही कोई समाधान जारी किया जाता है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

Leave a comment