गूगल मैप्स सिर्फ रास्ता दिखाने तक सीमित नहीं है। इसमें चार्जिंग और पेट्रोल स्टेशन ढूंढने, स्टोर और लोकल बिजनेस की जानकारी जानने और लाइव ट्रैफिक अपडेट देखने जैसे फीचर्स भी हैं। इन टूल्स की मदद से ड्राइविंग, शॉपिंग और सफर की योजना आसान, सुरक्षित और समयबद्ध बन सकती है।
Google Maps Features: गूगल मैप्स अब केवल रास्ता दिखाने का काम नहीं करता, बल्कि यह ड्राइविंग और शॉपिंग को भी आसान बनाता है। यूजर्स घर बैठे रास्ते में पड़ने वाले चार्जिंग और पेट्रोल स्टेशन की लोकेशन, आसपास के स्टोर और रेस्टोरेंट की पूरी जानकारी, और लाइव ट्रैफिक अपडेट पा सकते हैं। दिल्ली, बेंगलुरू और अन्य मेट्रो शहरों में यह फीचर विशेष रूप से मददगार साबित होता है। इसके जरिए यूजर अपने सफर की योजना बेहतर तरीके से बना सकते हैं और समय बचा सकते हैं।
चार्जिंग और फ्यूल स्टेशन की जानकारी तुरंत पाएं
गूगल मैप्स सिर्फ रास्ता दिखाने का काम नहीं करता। इसका इस्तेमाल करते हुए आप रास्ते में पड़ने वाले चार्जिंग स्टेशन और पेट्रोल पंप की लोकेशन भी पता कर सकते हैं। डेस्टिनेशन सेट करने के बाद सर्च आइकन पर क्लिक करते ही यह आपके रास्ते के चार्जिंग और फ्यूल स्टेशनों की पूरी लिस्ट दिखा देता है। इससे लंबी ड्राइव के दौरान स्टॉप करने की योजना बनाना आसान हो जाता है।

स्टोर और लोकल बिजनेस की पूरी जानकारी
मैप्स पर स्टोर, रेस्टोरेंट या कैफे के आइकन पर टैप करने से आपको उसके फोटो, वीडियो, प्रोडक्ट्स और यूजर रिव्यू भी दिख जाते हैं। इससे बिना दुकान में प्रवेश किए ही आप पता कर सकते हैं कि स्टोर में क्या-क्या उपलब्ध है। वहीं, आसपास के बिजनेस की पूरी जानकारी जैसे खुलने और बंद होने का समय, मेनू और सेवाओं के बारे में भी तुरंत पता चलता है।
लाइव ट्रैफिक अपडेट और सफर की योजना
मेट्रो शहरों जैसे दिल्ली और बेंगलुरू में गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक जाम की जानकारी बेहद जरूरी होती है। गूगल मैप्स आपको लाइव ट्रैफिक अपडेट दिखाता है। डेस्टिनेशन डालकर रूट सेलेक्ट करने पर, अगर रास्ते में ट्रैफिक है तो यह लाल सिग्नल के जरिए चेतावनी देता है। इस फीचर की मदद से आप अपने सफर की समयबद्ध योजना बना सकते हैं।












