Google ने दी वॉर्निंग! तुरंत हटाएं ये 16 एक्सटेंशन, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Google ने 16 खतरनाक ब्राउज़र एक्सटेंशनों की पहचान की है, जो आपकी गोपनीयता के लिए खतरा बन सकते हैं। तुरंत इन्हें हटाएं वरना हो सकता है बड़ा नुकसान। पूरी लिस्ट

Google ने Chrome यूजर्स के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। कंपनी ने 16 एक्सटेंशन्स की एक लिस्ट साझा की है, जिनका इस्तेमाल दुनियाभर में 30 लाख से अधिक लोग कर रहे हैं। लेकिन अब ये एक्सटेंशन्स हैक हो चुके हैं, जिससे यूजर्स का डेटा खतरे में पड़ सकता है। अगर आप भी इन एक्सटेंशन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो तुरंत इन्हें डिलीट कर दें, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

एक्सटेंशंस से कैसे हो सकता है खतरा?

Google के मुताबिक, इन एक्सटेंशन्स में स्क्रीन कैप्चर, एड ब्लॉकिंग और इमोजी कीबोर्ड जैसे टूल्स मौजूद हैं, लेकिन अब ये ब्राउजर में खतरनाक स्क्रिप्ट इंजेक्ट कर सकते हैं। इससे न केवल आपका निजी डेटा चोरी हो सकता है, बल्कि सर्च-इंजन फ्रॉड का भी खतरा बढ़ जाता है। GitLab थ्रेट इंटेलिजेंस की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये एक्सटेंशन्स अब हैकर्स के कंट्रोल में हैं और वे इनका इस्तेमाल यूजर्स की जानकारी चुराने और अन्य साइबर फ्रॉड को अंजाम देने के लिए कर सकते हैं। इसी कारण Google ने इन एक्सटेंशन्स को तुरंत हटाने की सलाह दी है। 

इन एक्सटेंशन्स को तुरंत करें डिलीट

Google ने दी वॉर्निंग! तुरंत हटाएं ये 16 एक्सटेंशन, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

 

● Blipshot
● Emojis (Emoji Keyboard)
● कलर चेंजर फॉर यूट्यूब
● वीडियो इफेक्ट्स फॉर यूट्यूब एंड ऑडियो इनहैंसर
● थीम्स फॉर क्रोम एंड यूट्यूब
● पिक्चर इन पिक्चर
● Mike Adblock für Chrome
● सुपर डार्क मोड
● Emoji Keyboard Emojis for Chrome
● Adblocker for Chrome (NoAds)
● Adblock for You
● Adblock for Chrome
● निंबल कैप्चर
● KProxy
● पेज रिफ्रेश
● Wistia Video Downloader
● WAToolkit

 

Google ने दी ये जरूरी सलाह

Google ने दी वॉर्निंग! तुरंत हटाएं ये 16 एक्सटेंशन, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Google ने यूजर्स को चेतावनी दी है कि यदि उनके ब्राउजर में ये एक्सटेंशन्स मौजूद हैं, तो उन्हें तुरंत मैन्युअली डिलीट करें। साथ ही, अपने सिस्टम को किसी अच्छे एंटीवायरस सॉफ्टवेयर से स्कैन करें, ताकि किसी भी तरह के साइबर हमले से बचा जा सके। हालांकि, Google ने इन एक्सटेंशन्स को Chrome Web Store से हटा दिया है, लेकिन यदि आपने इन्हें पहले ही इंस्टॉल कर रखा है, तो इन्हें ब्राउजर से मैन्युअली हटाना होगा। इसलिए सतर्क रहें और अपनी ऑनलाइन सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Leave a comment