गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर रेलवे स्क्रैप से तैयार श्रीराम मंदिर की प्रतिमूर्ति स्थापित की गई है। इंजीनियरों की इस अनूठी कलाकृति को यात्रियों से काफी सराहना मिल रही है।
गोरखपुर: Gorakhpur Junction Railway Station के प्लेटफार्म नंबर 9 पर अयोध्या के श्रीराम मंदिर की आकर्षक प्रतिमूर्ति यात्रियों का ध्यान खींच रही है। खास बात यह है कि इस मॉडल को रेलवे के पुराने स्क्रैप मटेरियल से तैयार किया गया है। रेलवे इंजीनियरों की इस अनोखी पहल की अधिकारियों ने भी सराहना की है।








