Gorakhpur weather News: गोरखपुर में मौसम का बदला मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, कब होगी बरसात

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, गोरखपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदला-बदला लग रहा है. मौसम विज्ञानी कैलाश कुमार पांडेय ने बताया कि 10 अप्रैल को एक नया पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से 12 अप्रैल तक गोरखपुर में इसका असर देखने को मिलेगा और तेज गरज और कड़कड़ाती बिजली के साथ बरसात होने की भी आसार बन रहे हैं।

गोरखपुर: तेजी से बढ़ रही गर्मी के बीच एक रहत देने वाली खबर सामने आई है. मौसम विज्ञानी कैलाश कुमार पांडेय ने बताया कि दो-एक दिन के लिए गर्मी पर  विराम लगने की मौसम के अनुकूल वायुमंडलीय परिस्थितियां बन रही हैं। पश्चिमोत्तर भारत से आ रही पवनों के कारण एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा हैं।

बताया कि इस विक्षोप के सक्रिय होने के बाद तिब्बत की ओर बढ़ने से ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती हवा का क्षेत्र तैयार होगा, जिसके कारण गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज धूल बरी आंधी के बाद गड़गड़ाहट और चमक के बीच हल्की से मध्यम दर्जे की बरसात होगी। मौसम के इस बदलाव के कारण तापमान मेें गिरावट दर्ज की जाएगी और तेज गर्मी से कुछ हदतक आराम मिलेगा।

मौसम विज्ञानी ने किया अलर्ट जारी

Gorakhpur weather News: गोरखपुर में मौसम का बदला मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, कब होगी बरसात

मौसम विज्ञानी कैलाश कुमार पांडेय ने Subkuz.com को बताया कि 10 अप्रैल को अनुकूल मौसम के कारण नया पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की पूरी-पूरी संभावना बन रही है। 11 अप्रैल के बाद इस विक्षोप का असर गोरखपुर जिला में दिखने को मिलेगा। इस वायुमंडलीय परिस्थिति में हो रहे बदलाव का असर पड़ने से 12 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिला में गर्जना और चमक के साथ बरसात होने के पुरे आसार बन रहे हैं। इससे अधिकतम से लेकर न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी।

Leave a comment