Happy Teddy Day 2025: कब और क्यों मनाया जाता हैं टेडी डे? कहां से आया आपका पसंदीदा टेडी बियर? जानें इसका इतिहास

Happy Teddy Day 2025 पर जानें टेडी डे का इतिहास, इसका महत्व और टेडी बियर के पीछे की कहानी। इस खास दिन पर अपने पार्टनर को दें प्यार भरा टेडी गिफ्ट

टेडी बियर केवल एक खिलौना नहीं, बल्कि प्यार, मासूमियत और स्नेह का प्रतीक है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के दिल के करीब होता है। हर साल 10 फरवरी को टेडी डे के रूप में मनाया जाता है, जो वैलेंटाइन वीक का एक खास हिस्सा है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को टेडी बियर गिफ्ट कर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं।

टेडी बियर का इतिहास

Happy Teddy Day 2025: कब और क्यों मनाया जाता हैं टेडी डे? कहां से आया आपका पसंदीदा टेडी बियर? जानें इसका इतिहास

टेडी बियर का नाम अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट के नाम पर पड़ा था, जिन्हें प्यार से "टेडी" कहा जाता था। 1902 में रूजवेल्ट एक शिकार अभियान पर थे, जहां उन्होंने एक घायल भालू को शिकार न करने का फैसला लिया। इस घटना की चर्चा इतनी फैली कि कार्टूनिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमैन ने इसका एक मशहूर कार्टून बनाया।

इस कार्टून को देखकर एक खिलौना निर्माता मॉरिस मिचटॉम और उनकी पत्नी ने एक प्यारे से भालू के खिलौने को डिजाइन किया और उसे "टेडी बियर" नाम दिया। यह खिलौना बेहद लोकप्रिय हो गया और देखते ही देखते पूरी दुनिया में इसे लोग पसंद करने लगे।

कहां से आया आपका पसंदीदा टेडी बियर?

Happy Teddy Day 2025: कब और क्यों मनाया जाता हैं टेडी डे? कहां से आया आपका पसंदीदा टेडी बियर? जानें इसका इतिहास

टेडी बियर का इतिहास वाकई दिलचस्प और प्रेरणादायक है। 20वीं सदी की शुरुआत में अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर "टेडी" रूजवेल्ट के साथ हुई एक असाधारण घटना इस प्यारे खिलौने के जन्म की वजह बनी। साल 1902 में मिसिसिपी के जंगलों में रूजवेल्ट अपने शिकार अभियान पर थे। इसी दौरान उनके साथियों ने एक छोटे और असहाय भालू को पकड़ लिया और राष्ट्रपति से उसे मारने का आग्रह किया।

लेकिन रूजवेल्ट ने दयालुता दिखाते हुए भालू को गोली मारने से साफ इनकार कर दिया। उनका यह मानवीय फैसला सुर्खियां बन गया। वाशिंगटन पोस्ट ने इस घटना को एक कार्टून के माध्यम से प्रकाशित किया, जिसमें रूजवेल्ट एक छोटे से भालू के साथ दिखाए गए थे। इस घटना के बाद एक खिलौना निर्माता मॉरिस मिचटॉम और उनकी पत्नी ने इस प्रेरणादायक कहानी से प्रभावित होकर एक भालू के खिलौने को डिजाइन किया और इसे "टेडी बियर" नाम दिया। यह नाम राष्ट्रपति रूजवेल्ट के उपनाम "टेडी" से लिया गया था।

टेडी बियर का निर्माण और लोकप्रियता

Happy Teddy Day 2025: कब और क्यों मनाया जाता हैं टेडी डे? कहां से आया आपका पसंदीदा टेडी बियर? जानें इसका इतिहास

मॉरिस मिचटॉम द्वारा राष्ट्रपति रूजवेल्ट की दयालुता से प्रेरित होकर टेडी बियर का निर्माण और जर्मनी की स्टीफ़ कंपनी द्वारा इसी तरह के खिलौनों की शुरुआत ने इसे एक वैश्विक पहचान दी। इस प्यारे खिलौने ने समय के साथ न केवल बच्चों के बीच एक पसंदीदा साथी के रूप में अपनी जगह बनाई बल्कि बड़ों के लिए भी यह एक यादगार उपहार बन गया। संग्रहालयों में प्रदर्शित होना और साहित्य व फिल्मों में अपनी जगह बनाना टेडी बियर की लोकप्रियता का प्रमाण हैं।

वैलेंटाइन वीक के दौरान टेडी डे का महत्व भी इसी लोकप्रियता से जुड़ा हुआ है। यह दिन प्यार और स्नेह व्यक्त करने का प्रतीक बन गया है, जहां टेडी बियर गिफ्ट कर लोग अपने प्रियजनों के प्रति अपने भाव प्रकट करते हैं। टेडी बियर का यह सफर एक साधारण घटना से शुरू होकर एक सांस्कृतिक प्रतीक बनने तक का हैं।

Leave a comment