Haryana politics News: हरियाणा में आज बनेगी 'नायब सरकार', कुछ घंटो के बाद लगातार दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

हरियाणा में आज बनेगी 'नायब सरकार', कुछ घंटो के बाद लगातार दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, इंडिया हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह आज 17 अक्टूबर 2024 को पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हो रहा है। इस महत्वपूर्ण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। यह नायब सिंह सैनी का दूसरा कार्यकाल होगा। सैनी ने इस साल की शुरुआत में मनोहर लाल खट्टर की जगह ली थी, जब खट्टर ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

चंडीगढ़: हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 11 बजे पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति होगी, जहां नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही, कई एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी इस समारोह में शामिल हो रहे हैं। शपथ ग्रहण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और यह भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक आयोजन माना जा रहा हैं।

भाजपा नेताओं के आगमन को लेकर तैयारी तेज

Haryana politics News: हरियाणा में आज बनेगी 'नायब सरकार', कुछ घंटो के बाद लगातार दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

पंचकूला में हरियाणा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूरे शहर को भव्य तरीके से सजाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नायब सिंह सैनी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के स्वागत में पोस्टर लगाए गए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर नॉन स्टॉप हरियाणा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया है। भाजपा के झंडे और लड़ियां भी जगह-जगह सजाई गई हैं, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना हुआ हैं।

दशहरा ग्राउंड में सुबह 10 बजे तक लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, खेल, उद्योग, किसान और खाप पंचायतों के प्रमुख भी शामिल होंगे। समारोह की तैयारियों में सफाई कर्मचारी सुबह 5 बजे से ही जुटे हुए थे और सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स भी पूरी तरह से तैनात हैं।

दो दिन पहले पुलिस ने जारी की थी एजवाइजरी

Haryana politics News: हरियाणा में आज बनेगी 'नायब सरकार', कुछ घंटो के बाद लगातार दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

हरियाणा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पंचकूला के दशहरा ग्राउंड के आसपास सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर सख्त व्यवस्था की गई है। सुबह 8:30 के बाद सड़कों को बंद कर दिया जाएगा, और केवल उन्हीं वाहनों को अनुमति दी जाएगी जिनके पास पार्किंग पास हैं। महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी के कारण सड़कों पर सुबह 9 बजे तक ज्यादा ट्रैफिक की संभावना नहीं है, लेकिन पुलिस ने पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी थी।

शहर में सुबह सैर पर निकले लोग शपथ ग्रहण समारोह के आसपास सेल्फी लेते हुए देखे गए। सुरक्षा के साथ-साथ जातीय समीकरणों का ध्यान रखते हुए नई सरकार में 10 विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है, जिनमें अहीरवाल क्षेत्र से दो मंत्रियों का चयन प्रस्तावित है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और अन्य वरिष्ठ नेताओं की राय इस कैबिनेट के गठन में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

Leave a comment