हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने वित्त वर्ष 2025 के लिए प्रति शेयर ₹5.75 यानी 575% का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने 10 अक्टूबर 2025 को रिकॉर्ड डेट और 18 अक्टूबर 2025 को पेमेंट डेट तय की है। यह लाभांश उन शेयरधारकों को मिलेगा जिनके नाम रिकॉर्ड डेट तक डिपॉजिटरी के रजिस्टर में होंगे।
Hexaware Dividend 2025: आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने 1 अक्टूबर 2025 को हुई निदेशक मंडल की बैठक में दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने बताया कि प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू ₹1) पर ₹5.75 का लाभांश दिया जाएगा, जो 575% के बराबर है। इसके लिए 10 अक्टूबर 2025 को रिकॉर्ड डेट और 18 अक्टूबर 2025 को पेमेंट डेट तय की गई है। यह फैसला उन निवेशकों के लिए अहम है, जो डिविडेंड इनकम पर भरोसा करते हैं।
बोर्ड मीटिंग में हुआ डिविडेंड का फैसला
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज की निदेशक मंडल की बैठक 1 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुई। बैठक में यह फैसला लिया गया कि कंपनी वित्तीय वर्ष 2025 के लिए दूसरा अंतरिम लाभांश घोषित करेगी। कंपनी ने बताया कि 1 रुपये फेसवैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 5.75 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। यह लाभांश 575 प्रतिशत के बराबर है।
कंपनी ने डिविडेंड से जुड़ी अहम जानकारी भी साझा की। हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने कहा कि डिविडेंड की रिकॉर्ड तिथि 10 अक्टूबर 2025 तय की गई है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के नाम 10 अक्टूबर तक कंपनी के शेयर रजिस्टर या डिपॉजिटरी में दर्ज होंगे, वे इस डिविडेंड का लाभ उठा सकेंगे।
कब मिलेगा डिविडेंड
निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी है कि डिविडेंड कब तक उनके खाते में आएगा। कंपनी ने जानकारी दी कि घोषित अंतरिम लाभांश का भुगतान 18 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। यानी जिनके पास रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें इस तारीख को डिविडेंड मिल जाएगा।
हेक्सावेयर का शेयर प्राइस मूवमेंट
कंपनी के शेयर में आज बाजार में तेजी देखने को मिली। बीएसई पर हेक्सावेयर का शेयर 676.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। अगर पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी का शेयर न्यूनतम 592.95 रुपये और अधिकतम 900.15 रुपये तक गया है। मौजूदा शेयर मूल्य पर कंपनी का मार्केट कैप 41,163.19 करोड़ रुपये है।
हालांकि डिविडेंड के ऐलान से पहले हेक्सावेयर के शेयर ने निवेशकों को रिटर्न के मामले में थोड़ी निराशा दी है। कंपनी के शेयर ने एक महीने में 9.88 प्रतिशत निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, तीन महीने के दौरान यह रिटर्न 20.09 प्रतिशत निगेटिव रहा है। पिछले छह महीने में भी कंपनी का रिटर्न 3.85 प्रतिशत निगेटिव दर्ज हुआ है।
डिविडेंड हिस्ट्री
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लगातार अपने निवेशकों को रिटर्न देने के मामले में सक्रिय रही है। इस साल की शुरुआत में भी कंपनी ने डिविडेंड दिया था। 15 अप्रैल 2025 को कंपनी ने 5.75 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया था। अब एक बार फिर कंपनी ने उसी दर पर दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।
आईटी सेक्टर में हेक्सावेयर की स्थिति
आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनियों में हेक्सावेयर अपनी स्थिरता और लगातार निवेशकों को रिटर्न देने की नीति के लिए जानी जाती है। बीते कुछ समय में शेयर प्राइस में गिरावट जरूर देखने को मिली है, लेकिन कंपनी की डिविडेंड पॉलिसी ने निवेशकों का भरोसा बनाए रखा है।