Himachal Pradesh Politics: घमंड में चूर CM सुक्खू से नहीं संभल रही सरकार, BJP उम्मीदवार कंगना ने सीएम और कांग्रेस पर कसा तंज

हिमाचल हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, शिमला हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़

मंडी से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने रविवार (१४ अप्रेल) को हिमाचल प्रदेश में रैली के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने कहां कि सीएम सुक्खू पूरी तरह घमंड में चूर हैं।

मंडी: हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना रनौत ने एक रैली के दौरान सीएम सुक्खू को घमंडी बताते हुए कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाया है। सराज मंडल के बालीचौकी में महान व्यक्तित्त्व के धनी डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए कंगना ने कहां कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर कुमार सिंह सुक्खू घमंड में चूर हैं। वह खुद की सरकार को संभालने में असमर्थ है तो जनता का भार कैसे संभालेंगे।

सीएम सुक्खू से नहीं संभल रही सरकार - Kangana Ranaut

Himachal Pradesh Politics: घमंड में चूर CM सुक्खू से नहीं संभल रही सरकार, BJP उम्मीदवार कंगना ने सीएम और कांग्रेस पर कसा तंज

सूत्रों ने Subkuz.com को बताया कि कंगना ने समारोह के दौरान भाषण देते हुए कहां की सीएम सिक्खु से अपनी सरकार तो संभाली नहीं जाती है तो आप लोगों को संभाल कर आपकी समस्याओं का हल कैसे करेंगे। आप लोगों को झूठे सपने और गारंटियां देकर खुद तो चुपचाप निकल गए और अब भुगतना हमको पड़ रहा है। जिस तरह से हमारे शरीर में किसी प्रकार की बीमारी होने पर उस बीमारी को दवाई आदि से जड़ से खत्म करते हैं, उसी प्रकार इस बार के चुनाव में कांग्रेस को हराकर जड़ से खत्म करना होगा।

भीम राव अंबेडकर को वोट के लिए इस्तेमाल करती है कांग्रेस

Himachal Pradesh Politics: घमंड में चूर CM सुक्खू से नहीं संभल रही सरकार, BJP उम्मीदवार कंगना ने सीएम और कांग्रेस पर कसा तंज

कंगना ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहां कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर को आज भी वोट पाने के लिए उनका हर प्रकार से गलत इस्तेमाल कर रही है। डॉ. अंबेडकर के अलावा लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार बल्लभ भाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सही मायनों में आदर या सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने ही दिया हैं।

कंगना ने कहां - कांग्रेस हिन्दू विरोधी सरकार

Himachal Pradesh Politics: घमंड में चूर CM सुक्खू से नहीं संभल रही सरकार, BJP उम्मीदवार कंगना ने सीएम और कांग्रेस पर कसा तंज

जानकारी के मुताबिक कांगा ने कहां कि मुख्यमंत्री सुक्खू इतने ज्यादा घमंड में चूर हैं कि उन्होंने चुनाव जीतने के बाद प्रतिपक्ष नेता जयराम कुमार ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट शिवधाम का काम भी रूकवा दिया था और कहां कि मैनें 96 प्रतिशत हिंदू राज्य में अपनी सरकार बनाकर दिखाई हैं. कंगना ने कहां कि इस बार हमें इस हिंदू विरोधी सरकार को यहां से बाहर निकाल कर फेकना है। उन्होंने समारोह के दौरान उपस्थित लोगों से कहां कि आप सब संकल्प ले की भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करके केंद्र में नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में जयराम कुमार ठाकुर की सरकार बनाएंगे।

बीजेपी का घोषणा पत्र में रखा सब का ध्यान - कंगना

Himachal Pradesh Politics: घमंड में चूर CM सुक्खू से नहीं संभल रही सरकार, BJP उम्मीदवार कंगना ने सीएम और कांग्रेस पर कसा तंज

कंगना रनौत ने सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र के बारे में बताते हुए कहां कि भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में समाज के हर वर्ग का समान रूप से ध्यान रखा गया है। 70 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले लोगों के लिए पांच लाख तक का निशुल्क उपचार देने का प्रावधान किया है. महिलाओं के लिए जो बातें घोषणा पत्र में अंकित हैं उससे नारी शक्ति को बढ़ावा मिलेगा साथ ही हर क्षेत्र में पुरुष के बराबर अधिकार भी मिलेगा। इस सभा के मौके पर मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पूर्व मंत्री गोविंद कुमार सिंह ठाकुर, मंडलाध्यक्ष भागीरथ कुमार शर्मा और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कंगना ने किया रोड शो

Himachal Pradesh Politics: घमंड में चूर CM सुक्खू से नहीं संभल रही सरकार, BJP उम्मीदवार कंगना ने सीएम और कांग्रेस पर कसा तंज

जानकारी के अनुसार बालीचौकी क्षेत्र में पहुंचने पर बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत का फूल माला के साथ जोरदार स्वागत हुआ और उन्होंने यहां पर रोड शो भी किया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम कुमार ठाकुर और कंगना रनौत खुली जीप में बैठकर सड़क मार्ग से होते हुए सभा स्थल तक पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह पर लोगों ने फूलों की बौछार कर दोनों का अभिनंदन और सत्कार किया। उन्होंने कहां कि में जहां भी मैं जा रही हूं वहां पर जनता और हमारे कार्यकर्ता का बहुत प्यार मिल रहा हैं।

Leave a comment