हॉलीवुड एक्टर मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन शॉर्ट ने की आत्महत्या, परिवार में छाया मातम

हॉलीवुड अभिनेता मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन शॉर्ट ने आत्महत्या कर ली। परिवार और करीबी दोस्तों में गहरा शोक है। जानें घटना की पुष्टि और प्रतिक्रिया।

हॉलीवुड की दुनिया में एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर हॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की 42 वर्षीय बेटी कैथरीन शॉर्ट ने लॉस एंजेलिस में अपने हॉलीवुड हिल्स स्थित घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

Katherine Short Sucide: हॉलीवुड से इस समय एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में हॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता की बेटी ने reportedly खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर ने अंतरराष्ट्रीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक और अफरा-तफरी मचा दी है। अभी तक पीड़ित परिवार और संबंधित प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग इस हादसे से गहरे स्तब्ध और शोकाकुल हैं।

42 साल की उम्र में हुआ निधन

कैथरीन शॉर्ट का निधन सोमवार की शाम हुआ। ‘लॉस एंजेलिस टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6 बजे हॉलीवुड हिल्स स्थित उनके घर से पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद Los Angeles Police Department और लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट की आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच में पुष्टि हुई कि कैथरीन ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

कैथरीन की उम्र केवल 42 साल थी। उन्होंने अपने पिता की तरह एक्टिंग में करियर नहीं बनाया। इसके बजाय वह समाज सेवा और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय थीं।

हॉलीवुड एक्टर मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन शॉर्ट ने की आत्महत्या, परिवार में छाया मातम

कैथरीन शॉर्ट का पेशेवर जीवन

कैथरीन शॉर्ट एक समर्पित सोशल वर्कर थीं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान दिया और अपना खुद का क्लिनिक चलाया। इसके अलावा वह ‘अमी हेल्थ’ (Amae Health) नामक आउटपेशेंट क्लिनिक में पार्ट-टाइम काम कर रही थीं। यह क्लिनिक मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा संचालित है। उन्होंने लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए काम किया और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया। उनके निधन ने इस क्षेत्र में भी गहरी शोक लहर पैदा की है।

कैथरीन शॉर्ट के निधन के बाद उनके पिता मार्टिन शॉर्ट और परिवार ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया। स्टेटमेंट में कहा गया, बेहद गहरे दुख के साथ हम कैथरीन हार्टले शॉर्ट के निधन की पुष्टि करते हैं। शॉर्ट परिवार इस क्षति से पूरी तरह टूट गया है। आप सभी से निवेदन है कि इस कठिन समय में हमें थोड़ी प्राइवेसी दीजिए। कैथरीन सभी की प्रिय थीं और उनके खुशनुमा अंदाज को हमेशा याद किया जाएगा।

कैथरीन शॉर्ट के इस दुखद निधन ने हॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को स्तब्ध कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके लिए श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी याद में भावुक संदेश साझा किए।

Leave a comment