भारतीय परंपरा में दान को हमेशा से पुण्य का कार्य माना गया है। यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है, बल्कि समाज में संतुलन बनाए रखने और आत्मिक संतोष पाने का भी माध्यम माना जाता है। शास्त्रों और ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, सप्ताह के हर दिन का संबंध किसी विशेष ग्रह और उसके प्रभाव से होता है। यही कारण है कि हर दिन एक विशेष वस्तु का दान करने से अलग-अलग फल की प्राप्ति होती है।
रविवार को क्या करें दान?
रविवार सूर्य देव का दिन होता है। सूर्य को आत्मा, स्वास्थ्य, यश और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है।
क्या दान करें
- गेहूं
- गुड़
- तांबे के बर्तन
- लाल वस्त्र
इस दिन किए गए दान से व्यक्ति को सामाजिक प्रतिष्ठा और स्वास्थ्य में लाभ मिलने की मान्यता है।
सोमवार को किस चीज का दान करें?
सोमवार चंद्रमा का दिन होता है। चंद्रमा मन, माता और भावनाओं का कारक ग्रह है।
क्या दान करें
- चावल
- दूध
- सफेद वस्त्र
- चांदी
- मोती
यह दिन मानसिक शांति और पारिवारिक सुख-शांति के लिए शुभ माना जाता है।
मंगलवार को किन चीजों का दान देना चाहिए?
मंगलवार को मंगल ग्रह से जोड़ा जाता है, जो साहस, ऊर्जा और भूमि का प्रतीक है।
क्या दान करें
- मसूर की दाल
- लाल चंदन
- लाल वस्त्र
- शस्त्र संबंधित प्रतीकात्मक वस्तुएं
- मिठाइयां जैसे बूंदी के लड्डू
बुधवार को कैसा हो दान?
बुधवार बुद्धि, वाणी और व्यापार का दिन माना जाता है। इस दिन का संबंध बुध ग्रह से होता है।
क्या दान करें
- हरी मूंग की दाल
- हरे रंग के वस्त्र
- मिश्री
- कपूर
- पन्ना रत्न (यदि संभव हो)
गुरुवार को किसे करें दान?
गुरुवार बृहस्पति ग्रह का दिन है, जो धर्म, ज्ञान, संतान और भाग्य का प्रतिनिधित्व करता है।
क्या दान करें
- पीली वस्तुएं
- चना दाल
- हल्दी
- सोना (यदि सामर्थ्य हो)
- धार्मिक पुस्तकें
यह दिन गुरुओं, ब्राह्मणों और धर्माचार्यों को दान देने के लिए विशेष रूप से उपयुक्त माना गया है।
शुक्रवार को क्या करें दान?
शुक्र ग्रह भौतिक सुख, कला, प्रेम और ऐश्वर्य का प्रतिनिधित्व करता है। यह दिन सुंदरता और सौम्यता से जुड़ा होता है।
क्या दान करें
- दही
- सफेद वस्त्र
- इत्र
- सौंदर्य प्रसाधन
- चांदी
- चीनी
शनिवार को दान का क्या महत्व?
शनिवार का संबंध शनि ग्रह से है, जो कर्म, न्याय और तप का प्रतीक माना जाता है। यह दिन गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए सर्वोत्तम है।
क्या दान करें
- काले तिल
- सरसों का तेल
- काले वस्त्र
- कंबल
- लोहे की वस्तुएं
- उड़द की दाल
दान के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन कौन सा?
यद्यपि सप्ताह के सभी दिन दान के लिए शुभ माने जाते हैं, लेकिन गुरुवार और शनिवार को विशेष पुण्य फल की प्राप्ति मानी गई है। गुरुवार को धार्मिक और शैक्षणिक वस्तुओं का दान और शनिवार को सेवा और सहायता से संबंधित वस्तुओं का दान करने से विशेष लाभ बताया गया है।