IBPS RRB PO Result Announced: आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती का परिणाम जारी, ऑफिसियल वेबसाइट पर जाके करें चेक

आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती का परिणाम अब घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड को ऑफिसियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट से जुड़ी सभी

आईबीपीएस द्वारा पीओ भर्ती ऑफिसर स्केल II और III (सिंगल एग्जामिनेशन) तथा ऑफिसर स्केल 1 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सभी अभ्यर्थियों जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे हमारी वेबसाइट पर जाकर या इस पृष्ठ पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे, स्कोरकार्ड 11 नवंबर तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगा।

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने ऑफिसर स्केल II और III (एकल परीक्षा) तथा ऑफिसर स्केल I की मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर 2024 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया था।

अब, आईबीपीएस ने इस भर्ती परीक्षा का परिणाम आज, 4 नवंबर 2024 को घोषित कर दिया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर उपलब्ध है, जहां आप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकते हैं।

इन विवरणों से परिणाम की जांच कर सकेंगे

IBPS RRB PO Result Announced: आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती का परिणाम जारी, ऑफिसियल वेबसाइट पर जाके करें चेक

आईबीपीएस पीओ स्केल 1, 2 और 3 के परिणाम जांचने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि या रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

IBPS RRB PO Result Announced: आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती का परिणाम जारी, ऑफिसियल वेबसाइट पर जाके करें चेक

आईबीपीएस आरआरबी पीओ स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा। वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर, आपको जिस भी पद (स्केल I, II, III) का स्कोरकार्ड डाउनलोड करना है, उस लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद, आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, जहाँ से आप इसे देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें भर्ती की अंतिम चरण, यानी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

इंटरव्यू की तिथियाँ जल्द ही आईबीपीएस द्वारा घोषित की जाएंगी। साक्षात्कार से कुछ दिन पहले शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। साक्षात्कार के बाद उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

भर्ती विवरण

IBPS RRB PO Result Announced: आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती का परिणाम जारी, ऑफिसियल वेबसाइट पर जाके करें चेक

आईबीपीएस द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जून से 30 जून 2024 तक चल रही है। इस भर्ती के तहत देशभर के ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1, 2 एवं 3 के लिए कुल 9995 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएँगी। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

Leave a comment