ICC Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्ता में से सेमीफाइनल में कौन मारेगा बाजी? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और अन्य जानकारी

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान आमने-सामने। पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और मैच से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां पढ़ें

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच आज, 28 फरवरी को एक निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच आज, 28 फरवरी को एक निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच में जीतने वाली टीम को सीधे अंतिम चार में जगह मिलेगी, जबकि हारने वाली टीम की उम्मीदें अन्य परिणामों पर टिकी रहेंगी।

अफगानिस्तान की ऐतिहासिक उपलब्धि और उलटफेर का सिलसिला

अफगानिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में जबरदस्त लय में नजर आई है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया, जिससे इंग्लिश टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस शानदार प्रदर्शन के चलते अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी जिंदा हैं। लेकिन अब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया को हराने की होगी।

कैसा है सेमीफाइनल का समीकरण?

ICC Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्ता में से सेमीफाइनल में कौन मारेगा बाजी? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और अन्य जानकारी

ग्रुप बी में अब तक साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल की रेस जारी है। इस ग्रुप का आखिरी राउंड मैच आज खेला जाएगा, जिससे तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। आइए जानते हैं कि किन परिस्थितियों में कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी:

* अगर ऑस्ट्रेलिया जीतता है – वे सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेंगे।
* अगर अफगानिस्तान जीतता है – वे पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचेंगे।
* अगर ऑस्ट्रेलिया हारता है और साउथ अफ्रीका इंग्लैंड को हरा देता है – साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे।
* अगर ऑस्ट्रेलिया हारता है और इंग्लैंड साउथ अफ्रीका को हरा देता है – तब नेट रनरेट के आधार पर समीकरण तय होंगे।

पिच का हाल

ICC Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्ता में से सेमीफाइनल में कौन मारेगा बाजी? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और अन्य जानकारी

लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम हमेशा से हाई-स्कोरिंग मुकाबलों का गवाह रहा है। इस टूर्नामेंट में भी अब तक इस पिच पर 300 से ज्यादा रन आसानी से बनते दिखे हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मैच में 350 से ज्यादा का स्कोर चेज हो गया था। वहीं, अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच में भी दोनों टीमों ने 300+ का आंकड़ा पार किया था। ऐसे में आज के मैच में भी रनों की बारिश देखने को मिल सकती है।

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान हेड-टू-हेड

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीमें वनडे फॉर्मेट में अब तक चार बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें चारों बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है। हालांकि, 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की ऐतिहासिक दोहरी शतकीय पारी ने उनके हाथों से जीत छीन ली थी।

ICC Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्ता में से सेमीफाइनल में कौन मारेगा बाजी? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और अन्य जानकारी

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का टीम स्क्वाड 

अफगानिस्तान की टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), आर शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी और नूर अहमद।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैथ्यू शॉर्ट और एडम ज़म्पा।

Leave a comment