ICC Rankings: हैरी ब्रूक में यशस्वी जायसवाल को दी मात, आईसीसी मेंस बैटिंग रैंकिंग में हासिल किया दूसरा स्थान; Joe Root पहले स्थान पर विराजमान

हैरी ब्रूक ने यशस्वी जायसवाल को पछाड़ते हुए ICC मेंस बैटिंग रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया। जो रूट पहले स्थान पर बने हुए हैं। जानें, इस रैंकिंग की पूरी

भारतीय टीम के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल को हाल ही में आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में नुकसान हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार 161 रन बनाने के बावजूद यशस्वी दो स्थान गिरकर चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमों की हालिया जीत के बाद आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। इंग्लैंड के जो रूट, जो कि 895 रेटिंग के साथ टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज थे, अब अपने स्थान को लेकर खतरे में हैं। उनकी टीम के ही बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली, जिससे वह रैंकिंग में 2 स्थान ऊपर चढ़कर नंबर-1 की रेस में आ गए हैं।

ब्रूक के प्रदर्शन से वह जो रूट से कुछ ही रेटिंग अंक पीछे रह गए हैं और उनसे नंबर-1 का ताज छीनने के करीब पहुंच गए हैं। इस बदलाव का असर भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर भी पड़ा है। यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली और शुभमन गिल को अपनी रैंकिंग में गिरावट का सामना करना पड़ा हैं।

हैरी ब्रूक ने हासिल की 854 रेटिंग

ICC Rankings: हैरी ब्रूक में यशस्वी जायसवाल को दी मात, आईसीसी मेंस बैटिंग रैंकिंग में हासिल किया दूसरा स्थान; Joe Root पहले स्थान पर विराजमान

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में जो रूट का बल्ला खामोश रहा, जिससे उनकी आईसीसी बैटिंग रैंकिंग पर खतरा मंडराने लगा है। रूट इस मैच की पहली पारी में शून्य पर आउट हुए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 23 रन बनाए। इसके बावजूद, इंग्लैंड की टीम ने हैरी ब्रूक की शानदार शतकीय पारी (171 रन) की मदद से न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया।

जो रूट, जो कि आईसीसी बैटिंग रैंकिंग में 895 रेटिंग के साथ नंबर-1 पर हैं, अब अपनी रैंकिंग को लेकर चिंतित हैं। रूट के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते उनका शीर्ष स्थान खतरे में है। दूसरी ओर, हैरी ब्रूक को अपनी 171 रन की पारी का फायदा हुआ और उन्होंने रैंकिंग में 2 स्थानों की छलांग लगाई, अब वह 854 रेटिंग पर पहुंच गए हैं।

ताजा रैकिंग में विराट और यशस्वी जायसवाल को हुआ नुकसान 

ICC Rankings: हैरी ब्रूक में यशस्वी जायसवाल को दी मात, आईसीसी मेंस बैटिंग रैंकिंग में हासिल किया दूसरा स्थान; Joe Root पहले स्थान पर विराजमान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की जीत के बावजूद यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली को आईसीसी बैटिंग रैंकिंग में नुकसान झेलना पड़ा है। यशस्वी जायसवाल 2 स्थानों के नुकसान के साथ चौथे पायदान पर खिसक गए हैं, जबकि इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने उन्हें पछाड़ते हुए नंबर-2 स्थान पर अपनी एंट्री की हैं।

वहीं, विराट कोहली को 1 स्थान का नुकसान हुआ है और वह 14वें स्थान पर 689 रेटिंग के साथ मौजूद हैं। शुभमन गिल को भी 1 स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब 18वें पायदान पर हैं। आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन तीसरे स्थान पर हैं, जबकि डैरिल मिचेल पांचवें, ऋषभ पंत छठे स्थान पर हैं। इसके अलावा, श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने 2 स्थानों की छलांग लगाते हुए सातवां स्थान हासिल किया हैं।

ICC Rankings: हैरी ब्रूक में यशस्वी जायसवाल को दी मात, आईसीसी मेंस बैटिंग रैंकिंग में हासिल किया दूसरा स्थान; Joe Root पहले स्थान पर विराजमान

आईसीसी रैंकिंग में कई खिलाड़ियों ने अपनी स्थिति में बड़े सुधार किए हैं। श्रीलंका के खिलाफ साउथ अफ्रीका की जीत में प्लेयर ऑफ द मैच रहे मार्को जानसेन ने बॉलर्स रैंकिंग में 19 स्थान की छलांग लगाई और वह अब 9वें पायदान पर पहुंच गए हैं। साथ ही, ऑलराउंडर्स रैंकिंग में भी उन्होंने 10 स्थान का फायदा उठाया और दूसरे पायदान पर आ गए हैं।

इसके अलावा, श्रीलंका के दिनेश चंडीमल ने 2 स्थान की छलांग लगाई और वह अब 17वें स्थान पर हैं। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने 29 स्थान की बड़ी छलांग लगाई और वह अब 42वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Leave a comment