ICC Rankings: राशिद खान से छिना नंबर-1 का ताज, अबरार अहमद बने टी20 के बादशाह

ICC T20I Rankings में बड़ा बदलाव हुआ है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद 736 रेटिंग पॉइंट के साथ नंबर-1 गेंदबाज बन गए, जबकि राशिद खान 735 पॉइंट के साथ दूसरे

अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान का भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। तीन मैचों में उन्होंने कुल 4 विकेट लिए और 113 रन खर्च किए, जबकि उनकी इकोनॉमी रेट 9.82 रही। 

ICC T20 Rankings: आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान अब टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर नहीं हैं। पाकिस्तान के लेग स्पिनर अबरार अहमद ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। दोनों खिलाड़ियों के बीच रेटिंग पॉइंट का अंतर बेहद मामूली है, जिससे शीर्ष स्थान की यह रेस काफी करीबी हो गई है।

राशिद खान को भारत के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में अपेक्षित सफलता नहीं मिली। तीन मुकाबलों में उन्होंने कुल चार विकेट हासिल किए और 113 रन खर्च किए। उनका इकॉनमी रेट 9.82 रहा। इस प्रदर्शन का असर उनकी आईसीसी रैंकिंग पर भी पड़ा और उन्हें नौ रेटिंग पॉइंट का नुकसान हुआ।

एक पॉइंट के अंतर से अबरार अहमद बने नंबर-1

ताजा टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में अबरार अहमद 736 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर राशिद खान 735 अंक के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। दोनों के बीच सिर्फ एक रेटिंग पॉइंट का अंतर है। अबरार अहमद के लिए यह उपलब्धि खास है क्योंकि पाकिस्तान के इस लेग स्पिनर ने हाल के मुकाबलों में अपनी गेंदबाजी से लगातार प्रभाव छोड़ा है। नंबर-1 स्थान हासिल करने के साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के शीर्ष गेंदबाजों की सूची में अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल रहे हैं।

वरुण चक्रवर्ती को भी हुआ नुकसान

भारतीय गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती को रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। वह दो स्थान नीचे खिसककर पांचवें से सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं। वरुण को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच के बाद चोट के कारण टीम से बाहर होना पड़ा था। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टॉप-10 में अपनी जगह बरकरार रखी है। 

वह 10वें स्थान पर बने हुए हैं। भारतीय गेंदबाजी के लिहाज से रैंकिंग में यह बदलाव खास है, क्योंकि वरुण के बाहर होने के बाद टीम को स्पिन विभाग में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

जेमी ओवरटन की जबरदस्त छलांग

टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के जेमी ओवरटन ने सबसे बड़ी छलांग लगाने वाले खिलाड़ियों में जगह बनाई है। ओवरटन 53वें स्थान से सीधे छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने हाल में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में प्रभावशाली गेंदबाजी की। सीरीज के तीन मैचों में ओवरटन ने पांच विकेट हासिल किए और उनकी इकॉनमी महज 5.27 रही। इसी प्रदर्शन का फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला और उन्होंने पहली बार टी20 गेंदबाजों की टॉप-10 सूची में जगह बनाई।

गेंदबाजों की शीर्ष सूची में ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा तीसरे स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड के आदिल राशिद चौथे पायदान पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस पांचवें स्थान पर हैं।

Leave a comment