IISc बैंगलोर में बीटेक एडमिशन नियम बदले, 2026-27 से JEE Advanced रैंक के आधार पर JoSAA करेगा दाखिला

IISc बैंगलोर में BTech एडमिशन प्रक्रिया बदली। 2026-27 से Math & Computing में दाखिला JoSAA 2026 के जरिए JEE Advanced 2026 रैंक के आधार पर होगा।

IISc बैंगलोर में बीटेक (मैथ्स एंड कंप्यूटिंग) में अब JoSAA 2026 के जरिए दाखिला मिलेगा। चयन JEE Advanced 2026 रैंक के आधार पर होगा। यह देश की टॉप रैंक यूनिवर्सिटी में पढ़ने का सुनहरा मौका है।

2026-27 से बदली बीटेक एडमिशन प्रक्रिया

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बैंगलोर ने बीटेक कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यहां बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश अब जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) 2026 के माध्यम से होगा। उम्मीदवारों का चयन JEE Advanced 2026 में प्राप्त रैंक के आधार पर किया जाएगा।

इस संबंध में आधिकारिक जानकारी JEE Advanced की वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी की गई है। पहले IISc में दाखिले की प्रक्रिया अलग थी, लेकिन अब इसे IITs और अन्य प्रमुख संस्थानों की तरह JoSAA से जोड़ा गया है। इससे छात्रों को एक समान और पारदर्शी प्रक्रिया का लाभ मिलेगा।

IISc बैंगलोर में कौन सा बीटेक कोर्स उपलब्ध है

IISc बैंगलोर फिलहाल केवल बीटेक इन मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग कोर्स ऑफर करता है। यह कोर्स खास तौर पर उन छात्रों के लिए है, जिनकी रुचि गणित, कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस और रिसर्च में है।

IISc बैंगलोर में बीटेक एडमिशन नियम बदले, 2026-27 से JEE Advanced रैंक के आधार पर JoSAA करेगा दाखिला

IISc को रिसर्च और उच्च शिक्षा के लिए देश का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान माना जाता है। NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, IISc बैंगलोर देश की नंबर-1 यूनिवर्सिटी है। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) का स्थान आता है।

JEE Main 2026 की परीक्षा से जुड़ी जानकारी

JEE Main 2026 सेशन-1 की परीक्षा 21 जनवरी से शुरू हो चुकी है और यह 29 जनवरी तक चलेगी। वहीं, सेशन-2 की परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से किया जाएगा, जो 9 फरवरी 2026 तक चलेगा।

JEE Main पास करने के बाद योग्य उम्मीदवार JEE Advanced 2026 में शामिल हो सकेंगे। इसी JEE Advanced की रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए IISc बैंगलोर सहित IITs और अन्य टॉप संस्थानों में दाखिला मिलेगा।

देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज (NIRF 2025)

NIRF 2025 रैंकिंग के अनुसार देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में IIT मद्रास, IIT दिल्ली, IIT बॉम्बे, IIT कानपुर, IIT खड़गपुर, IIT रुड़की, IIT हैदराबाद, IIT गुवाहाटी, NIT तिरुचिरापल्ली और IIT (BHU) वाराणसी शामिल हैं।

IISc बैंगलोर में बदली यह प्रक्रिया इंजीनियरिंग छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है, खासकर उन छात्रों के लिए जो रिसर्च-आधारित शिक्षा चाहते हैं।

Leave a comment