देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 16 घंटे में 9 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही, तेज हवाओं के झोंके 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना जताई गई है।
Weather Update: देश में गर्मी के दस्तक देने से पहले मौसम ने बड़ा उलटफेर किया है। बारिश अब लोगों को परेशान करना शुरू कर चुकी है। मौसम विभाग ने 21 फरवरी से अगले चार दिनों के लिए 9 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और किसानों को सावधान रहने की हिदायत दी है।इस दौरान 40 से 45 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा के झोंके मुश्किलें बढ़ा सकते हैं, खासकर उत्तर भारत में।
पहाड़ी राज्यों में यात्रा करने वाले लोग मौसम अपडेट पढ़कर ही निकलें। अगले तीन दिनों में गुजरात और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
बारिश का अलर्ट जारी 9 राज्य
आईएमडी के मुताबिक अगले 16 घंटे में जिन राज्यों में बारिश की संभावना है, वे हैं:
- जम्मू-कश्मीर
- हिमाचल प्रदेश
- उत्तराखंड
- तमिलनाडु
- केरल
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
- छत्तीसगढ़
- ओडिशा
- कर्नाटक
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश: 22 और 23 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना।
उत्तराखंड: 22 से 24 फरवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश।
छत्तीसगढ़ और ओडिशा: 23 और 24 फरवरी को बारिश।
तमिलनाडु और केरल: 21 और 22 फरवरी को गरज के साथ तेज बारिश, 35-45 किमी/घंटा की हवाओं के साथ।
आईएमडी ने मछुआरों और पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की चेतावनी दी है।
![]()
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में 21 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि सुबह के समय तापमान 1-2 डिग्री तक गिर सकता है। बीते 24 घंटों में तेज हवाओं की वजह से प्रदूषण स्तर में गिरावट आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। तापमान:
- अधिकतम: 27°C
- न्यूनतम: 13°C
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में कल आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय घने कोहरे से यात्रा में परेशानी हो सकती है। घने कोहरे का अलर्ट उन जिलों में है: कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, प्रतापगढ़, फतेहपुर, आजमगढ़, कानपुर, बलिया, मऊ, मिर्जापुर और भदोही। लखनऊ का तापमान:
- अधिकतम: 28°C
- न्यूनतम: 15°C
बिहार का मौसम
बिहार में दिन में तापमान में बढ़ोतरी रहेगी, जबकि शाम को ठंडक बढ़ सकती है। ठंड के चलते सुबह-शाम गर्म कपड़े जरूरी रहेंगे।
मुख्य प्रभावित जिलें: पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, बक्सर, भोजपुर, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, अररिया, दरभंगा, मधुबनी। पटना का तापमान:
- अधिकतम: 29°C
- न्यूनतम: 16°C
पहाड़ी राज्यों का हाल
- उत्तराखंड: पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तर काशी, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल में हल्की से मध्यम बारिश। देहरादून का तापमान 22°C अधिकतम और 11°C न्यूनतम।
- हिमाचल प्रदेश: 22 और 23 फरवरी को शिमला, बिलासपुर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी और सोलन में बारिश, बर्फबारी की संभावना। मनाली में अधिकतम तापमान 2°C और न्यूनतम -9°C।
- जम्मू-कश्मीर: 22 और 23 फरवरी को जम्मू, अनंतनाग, पुलवामा, उधमपुर, किश्तवाड़, डोडा, राजौरी और पुंछ में बारिश। श्रीनगर में अधिकतम 13°C और न्यूनतम 2°C।
अन्य राज्यों का मौसम
- मध्य प्रदेश: 21 फरवरी को मौसम साफ, दिन में तापमान में वृद्धि। मुख्य जिलें: मालवा, भोपाल, बालाघाट, बैतूल, भिंड, छतरपुर, दतिया, धार, दमोह, गुना, ग्वालियर, होशंगाबाद। भोपाल का तापमान: अधिकतम 29°C, न्यूनतम 17°C।
- राजस्थान: जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा, अजमेर, अलवर, गंगापुर सिटी में दिन में तापमान बढ़ेगा। जयपुर में अधिकतम 27°C, न्यूनतम 15°C।
- तमिलनाडु: 21 फरवरी से भारी बारिश का अलर्ट। 40 किमी/घंटा की तेज हवा। चेन्नई और आसपास के इलाके में बादल छाए रहेंगे। मछुआरों और समुद्री यात्रियों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी गई।









