IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा आज का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा आज का मौसम? इंडिया हिंदी न्यूज़, मौसम अपडेट, बारिश की खबर

दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया है। गुरुवार की सुबह से जारी इस बारिश ने तापमान में भी गिरावट लाई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम खुशनुमा हो गया हैं।

IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम: मॉनसून अब अपने अंतिम चरण में है, और देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से शुरू हुई बारिश लगातार जारी है, जिससे यहां का मौसम सुहावना बना हुआ है। गुरुवार को भी रात से ही बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। रुक-रुक कर हो रही इस बारिश ने तापमान को भी नियंत्रित किया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके साथ ही, मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया हैं।

IMD ने पहाड़ी राज्यों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मॉनसून अब अपने अंतिम चरण में है, जिसके चलते कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। पहाड़ी राज्यों में खासकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड की हिमालयी चोटियों पर लगातार बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले इलाकों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। हिमाचल प्रदेश में भी कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी जिलों के लिए 19 सितंबर को तेज बारिश और तूफान की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया हैं।

यूपी और बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज

IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा आज का मौसम?

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मॉनसून के अंतिम चरण में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश में "यागी चक्रवात" के प्रभाव से कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के 43 जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बिहार में भी अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में मॉनसून के प्रभाव से आने वाले दिनों में और बारिश हो सकती है, जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा आज का मौसम?

राजस्थान के पूर्वी हिस्से में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की संभावना है। जयपुर के मौसम केंद्र के अनुसार, निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 19 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है, लेकिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और शेखावटी क्षेत्रों में भी अगले 48 घंटे के दौरान बादल गरजने के साथ मध्यम बारिश हो सकती हैं।

 

Leave a comment