IND vs NZ ODI Series 2026: जल्द होगा भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल की वापसी तय

IND vs NZ ODI Series 2026: जल्द होगा भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल की वापसी तय

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जनवरी 2026 में होने वाली वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के चयन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान कर सकती है। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2026 की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से करने जा रही है। दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, इसके बाद पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले होंगे। वनडे सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा में खेला जाना है, लेकिन अभी तक भारत की टीम का ऐलान नहीं हुआ है। इसी सिलसिले में अब एक अहम अपडेट सामने आया है।

वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी 2026 को वडोदरा से होगी। इसके बाद दूसरा मैच 14 जनवरी 2026 को राजकोट, और तीसरा मुकाबला 18 जनवरी 2026 को इंदौर में खेला जाएगा। टी20 सीरीज जनवरी के अंत में आयोजित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति 4 जनवरी 2026 तक टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, चयन समिति शनिवार या रविवार को अंतिम फैसला सुना सकती है। इस बैठक में कप्तान शुभमन गिल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। गिल इस समय विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में पंजाब की ओर से खेल रहे हैं, इसलिए वे बैठक में व्यक्तिगत रूप से मौजूद नहीं रह पाएंगे।

शुभमन गिल और उपकप्तान की स्थिति

इस सीरीज में शुभमन गिल एक बार फिर टीम इंडिया की कमान संभालते नजर आ सकते हैं। इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में केएल राहुल ने टीम की कप्तानी की थी और भारत ने वह सीरीज 2-1 से जीत हासिल की थी। अब चयनकर्ता गिल को फिर से कप्तान बनाने के मूड में हैं। वहीं, उपकप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। अय्यर चोट से उबर रहे हैं और उनकी उपलब्धता पर अंतिम निर्णय चयन बैठक में लिया जाएगा। अय्यर की वापसी होने पर टीम में संतुलन बनाने में मदद मिलेगी।

न्यूजीलैंड ने घोषित कर दी अपनी टीम

भारत के टीम ऐलान का इंतजार है, वहीं न्यूजीलैंड ने अपनी वनडे और टी20 टीमों का ऐलान पहले ही कर दिया है। वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल करेंगे। नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे, लेकिन टी20 सीरीज में वह टीम की कमान संभालेंगे।

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदित्य अशोक, क्रिस्टन क्लार्क, जॉश क्लार्कसन, डेवन कॉन्वे, जैक फॉक्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जेमीसन, निक केली, जेडन लेनॉक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे और विल यंग।

Leave a comment